Meerut News: गोदाम में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा होने से टला, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
Meerut News : पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर एक गोदाम में भीषण आग लग गई। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ शहर में बिजली बंबा चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर एक गोदाम में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
बताया गया कि यह घटना थाना खरखौदा क्षेत्र हापुड़ रोड की है। आग लगने से कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही किसी की जान की हानि नहीं हुई।
पुलिस के अनुसार, मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी निवासी फुरकान का बिजली बंबा चौकी से करीब 500 मीटर दूरी पर प्लास्टिक की बोतल का गोदाम है। शनिवार को सुबह 10 बजे गोदाम के एक हिस्से में भीषण आग लग गई। लेकिन समय रहते ही टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया।
यह भी पढ़ें: Baghpat: जोखिम में जान..., मौत के डर से ऑफिस में हेलमेट पहनकर काम कर रहे कर्मचारी, ये है वजह
सीओ किठौर रूपाली राय के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। ट्रेडिंग कंपनी के मालिक फुरकान के अनुसार, वह छोटे कूड़ा व्यापारियों से प्लास्टिक का स्क्रैप खरीद कर गोदाम में जमा करते है। शनिवार को कर्मचारी की छुट्टी थी।
बताया कि करीब 10 बजे शॉर्ट सर्किट से गोदाम के हिस्से में आग लग गई। लेकिन समय रहते ही दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि गोदाम में रखा करीब 20 हजार का माल जलकर राख हो गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: ऐसा लगा...जिंदा नहीं बचूंगा, साथियों के शव देख कांप उठी रूह, पीड़ितों की जुबानी हादसे की कहानी
नियमों को ताक पर रख बनाए गए हैं अवैध गोदाम
खरखौदा के बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में गांव हाजीपुर के सामने, घोसीपुर, जाहिदपुर व हापुड़ रोड पर पीएसी 44वीं वाहिनी के पास व वाहिनी के पीछे भी प्लास्टिक के स्क्रैप के बड़े-बड़े गोदाम बने हैं। सभी गोदाम भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बने हैं। सवाल है कि ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।