फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Delhi Police soldier died in road accident in Meerut

मेरठ में दर्दनाक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौके पर मौत, बीमार मां को देखने के लिए जा रहे थे गांव

Wed, 19 May 2021 12:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 May 2021 12:42 PM IST
सार

मेरठ में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। सिपाही अपनी बीमार मां को देखने के लिए गांव जा रहे थे।

विज्ञापन
UP News: Delhi Police soldier died in road accident in Meerut
मेरठ में सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे और सिपाही का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सरूरपुर में बुधवार सुबह मेरठ-बड़ौत रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कार सवार दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत हो गई। बताया गया कि यह सड़क हादसा कलीना गांव के पास सिपाही को नींद की झपकी आने के कारण हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह हादसा बुधवार सुबह मेरठ-बड़ौत रोड पर कलीना गांव के पास हुआ। मेरठ की ओर से आ रही हुंडई एक्सेंट कार सड़क किनारे खड़े पेड़ों में जा घुसी। वहीं सूचना मिलते ही खिवाई पुलिस चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र पुलिसकर्मियों के साथ मौके पहुंचे। पुलिस ने कार में फंसे सिपाही के शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त बागपत जिले के बामनोली गांव निवासी सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई। 
विज्ञापन


खिवाई पुलिस चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र ने बताया कि सुरेंद्र कुमार दिल्ली पुलिस में तैनात थे और अपनी बीमार मां को देखने के लिए गांव वापस लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि यह सड़क हादसा कलीना गांव के पास उस वक्त हुआ जब सिपाही को नींद की झपकी आ गई। इसके बाद उनकी तेज गति से दौड़ रही कार सड़क किनारे खड़े पेड़ों में जा घुसी। सड़क हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed