फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: DCM driver have killed in road accident on Delhi-Meerut Expressway in Meerut

दर्दनाक हादसा: एनएच-58 पर डीसीएम और ट्रक की भिड़ंत, ड्राइवर की मौके पर मौत

Thu, 17 Jun 2021 11:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 17 Jun 2021 11:27 AM IST
सार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
UP News: DCM driver have killed in road accident on Delhi-Meerut Expressway in Meerut
मेरठ: फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एनएच-58 हाईवे स्थित सुभारती मेडिकल कॉलेज के सामने बुधवार देर रात डीसीएम और एक ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में डीसीएम ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मुजफ्फरनगर की ओर से एक ट्रक बहुत तेज रफ्तार में दिल्ली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सुभारती मेडिकल कॉलेज के सामने ट्रक का टायर फट गया और उसका संतुलन बिगड़ गया। वहीं संतुलन बिगड़ने पर मेरठ की ओर आ रही डीसीएम से ट्रक की टक्कर हो गई। बताया गया कि डीसीएम चालक राकेश (35 वर्ष) निवासी शताब्दी नगर, परतापुर की मौके पर ही मौत हो गई है। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed