{"_id":"60cae4648ebc3e2c5e1f79ba","slug":"up-news-dcm-driver-have-killed-in-road-accident-on-delhi-meerut-expressway-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: एनएच-58 पर डीसीएम और ट्रक की भिड़ंत, ड्राइवर की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: एनएच-58 पर डीसीएम और ट्रक की भिड़ंत, ड्राइवर की मौके पर मौत
Thu, 17 Jun 2021 11:27 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:27 AM IST
सार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मेरठ: फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एनएच-58 हाईवे स्थित सुभारती मेडिकल कॉलेज के सामने बुधवार देर रात डीसीएम और एक ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में डीसीएम ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मुजफ्फरनगर की ओर से एक ट्रक बहुत तेज रफ्तार में दिल्ली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सुभारती मेडिकल कॉलेज के सामने ट्रक का टायर फट गया और उसका संतुलन बिगड़ गया। वहीं संतुलन बिगड़ने पर मेरठ की ओर आ रही डीसीएम से ट्रक की टक्कर हो गई। बताया गया कि डीसीएम चालक राकेश (35 वर्ष) निवासी शताब्दी नगर, परतापुर की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।