फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Dangerous stunt video of tractor have viral on social media at Baghpat district of Uttar Pradesh

बागपत: ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंटबाजी, जान पर न पड़ जाए भारी, प्रतियोगिता का वीडियो वायरल

Sat, 26 Sep 2020 03:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 26 Sep 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
UP News: Dangerous stunt video of tractor have viral on social media at Baghpat district of Uttar Pradesh
ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंटबाजी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में ट्रैक्टर पर स्टंट दिखाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रैक्टर चालक खतरनाक तरीके से जान जोखिम में डालकर स्टंट दिखा रहा है।  

विज्ञापन


यह वीडियो छपरौली क्षेत्र के गांव बदरखा और बाछोड़ के बीच का बताया जा रहा है। बताया गया कि शुक्रवार शाम के समय अलग-अलग गांव के लोग अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर मैदान पर एकत्र हुए। वहीं इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर से स्टंट दिखाने शुरू कर दिए। इस बीच किसी ने उनकी वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


पहले से तय थी आयोजन की तारीख
25 सितंबर को होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए पहले ही लोगों को फोन पर बता दिया गया था। वहीं तय समय के अनुसार शुक्रवार को करीब एक दर्जन लोग अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर मैदान पर पहुंच गए। इसके बाद कई युवकों ने ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंटबाजी की। जिसकी वीडियो वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लोटस टेंपल की तर्ज पर तैयार हुआ रैपिड रेल का डिजाइन, तस्वीरें देखकर हो जाएगा दिल खुश

पुलिस के अनुसार अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो वास्तव में बदरखा गांव के पास का ही है या नहीं। उधर, सीओ बड़ौत आलोक कुमार का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है, जांच कराई जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed