{"_id":"625e5b006c374c4fc75cc5a2","slug":"up-news-cm-yogi-gave-resettlement-certificate-to-63-hindu-bengali-families-who-came-from-east-pakistan-in-1970-hastinapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने 63 हिंदू बंगाली परिवारों को दिया पुनर्वास प्रमाण पत्र, पूर्वी पाकिस्तान से 1970 में आए थे हस्तिनापुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने 63 हिंदू बंगाली परिवारों को दिया पुनर्वास प्रमाण पत्र, पूर्वी पाकिस्तान से 1970 में आए थे हस्तिनापुर
Tue, 19 Apr 2022 12:17 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:17 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में 63 हिंदू बंगाली परिवारों को प्रमाण पत्र देकर उन्हें पुनर्वास योजना का लाभ दिया। पढ़िए इस मौके पर योगी ने क्या-क्या कहा।
विज्ञापन
लखनऊ में सीएम योगी ने मंगलवार को 63 हिंदू बंगाली परिवारों को प्रमाण पत्र देकर उन्हें पुनर्वास योजना का लाभ दिया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ में मंगलवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे हिंदू बंगाली परिवारों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमाण पत्र देकर उन्हें पुनर्वास योजना का लाभ दिया। ये लोग पूर्वी पाकिस्तान से 1970 में हस्तिनापुर आए थे।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश से हस्तिनापुर में आए यह गरीब परिवार 1984 में मदन सूत मिल बंद होने के कारण दर-दर की ठोकर खा रहे थे और किसी भी सरकार ने इनकी नहीं सुनी। भाजपा की प्रदेश सरकार ने इनको पुनर्वास देने के लिए एक एक्ट पास किया और जिसमें इन्हें पुनर्वास योजना का लाभ देने के लिए चिन्हित किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्वी पाकिस्तान से आए हिंदू बंगाली परिवारों में सैकड़ों परिवारों को पहले ही 1984 में पुनर्वास किया जा चुका था लेकिन, बहुत परिवार पुनर्वास योजना से वंचित है और जो दर-दर की ठोकर खा रहे थे, जिन्हें आज भाजपा सरकार ने पुनर्वास योजना का लाभ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बहन के पति को मार डाला: प्रेम विवाह से खफा भाइयों ने सीने में मारी गोली, फिर चाकू से गोद डाला, देखें तस्वीरें
उन्होंने इन 63 परिवारों के मुखियाओं को पुनर्वास योजना के प्रमाण पत्र देकर उन्हें कानपुर के रसूलाबाद में पुनर्वास कराने की बात कही। साथ ही कहा कि इन्हें आवाज चिकित्सा सहित अन्य कई योजनाओं का लाभ देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा और इनके साथ-साथ महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: बुझ गए दो परिवारों के चिराग: हादसे से हाईवे पर मची चीख-पुकार, मौके पर दो दोस्तों की मौत, भीषण थी टक्कर, देखें तस्वीरें
प्रदेश में भाजपा सरकार ने ही पूर्वी पाकिस्तान से 1970 में आए इन बांग्लादेशी परिवारों को पुनर्वास देने का काम किया है। सरकार गरीब तबके के लोगों को महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ दे रही है।