फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: buffalo named Bullet thirteenth anniversary celebrated with much fanfare

UP News: धूमधाम से मनाई बुलेट की तेरहवीं, 23 साल के भैंसे को परिवार का सदस्य मानते थे किसान चांदवीर

Wed, 04 Sep 2024 08:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 04 Sep 2024 08:43 PM IST
सार

23 साल के भैंसे बुलेट की मौत पर घर में मातम पसर गया। मगर तेरहवीं गांव में धूमधाम से मनाई गई। पूरे गांव के लोग उसमें शामिल हुए। 

विज्ञापन
UP News:  buffalo named Bullet thirteenth anniversary celebrated with much fanfare
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंचनपुर घोपला गांव में बुधवार को 23 वर्षीय बुलेट नाम के भैंसे की तेरहवीं धूमधाम से मनाई गई। तेहरवीं में पूरे गांव को दावत दी गई। 23 अगस्त को बुलेट का निधन हो गया था। खेत में ही उसे विधि विधान के साथ दफनाया गया।
विज्ञापन

 

कंचनपुर घोपला निवासी किसान चांदवीर सिंह के भैंसे का नाम बुलेट था। बुलेट का बीमारी के कारण 23 अगस्त को निधन हो गया था। बुधवार को बुलेट की अंत्येष्टि गांव में धूमधाम से मनाई गई। तेहरवीं में पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने बुलेट के चित्र पर पुष्पअर्पित किए। चांदवीर ने बताया कि उसके दो बेटे अंकित व अंकुर हैं। बुलेट उनके तीसरे बेटे की तरह था। घर में सभी उसे परिवार का सदस्य मानते थे। बताया कि 19 बार बुलेट परिवार को गंगास्नान कराकर लाया था। बुलेट की खेत में समाधि बनाने की योजना थी लेकिन एमडीए कब ध्वस्तीकरण कर दे, इसलिए समाधि नहीं बनाई गई। तेरहवीं में किसान ब्रह्मसिंह, विजयपाल सिंह, सुखवीर सिंह, सुनील कुमार,अंकित, हीनू व नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed