फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Biju Mathew of Meerut... who converted 300 families into Christians, 30 families returned to Hinduism

UP News: मेरठ का बीजू मैथ्यू... जिसने 300 परिवारों को बनाया ईसाई, 150 लोगों ने ऐसे की हिंदू धर्म में वापसी

Tue, 12 Nov 2024 09:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 12 Nov 2024 09:13 PM IST
सार

बीजू मैथ्यू लोगों को पैसे का लालच देता था। वह अपने ग्रुप के साथ गांव में गरीब लोगों के घर पहुंच कर प्रार्थना में आने के लिए प्रेरित करता था। इसके बाद उन्हें ईसाई धर्म में आने के लिए उकसाता था। 

विज्ञापन
UP News: Biju Mathew of Meerut... who converted 300 families into Christians, 30 families returned to Hinduism
हवन करके की गई हिंदू धर्म में वापसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहटा रोड की विकास एनक्लेव कॉलोनी में ईसाई बने 30 परिवारों के करीब 150 लोगों की हिंदू धर्म में वापसी कराई गई। हवन के साथ जय श्रीराम के नारे लगवाए गए और प्रसाद बांटा गया। बीजू पादरी ने करीब 300 परिवारों का धर्म परिवर्तन कराया था, ऐसे में अभी भी बड़ी संख्या में लोग ईसाई बने हुए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रोहटा रोड पर विकास एनक्लेव कॉलोनी है। कॉलोनी में पादरी बीजू मैथ्यू अपने परिवार के साथ रहता था। यहां पादरी लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का काम करता था। 20 अक्टूबर को हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सर्वेश उपाध्याय घर के बाहर से निकल रहे थे। जहां उन्होंने घर के अंदर प्रार्थना होती देखी थी। इसके बाद मौके पर भाजपा कार्यकर्ता व हिंदू संगठन के लोग इकट्ठा हो गए थे। इस दौरान घर के अंदर लगभग 50 से अधिक महिला व पुरुष थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू संगठन ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी पादरी बीजू को लेकर थाने आ गई थी। पुलिस ने पादरी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया था। इसके बाद से वह जेल में बंद है। 


 
विज्ञापन

300 से अधिक लोगों का कराया था धर्म परिवर्तन 
पुलिस पूछताछ में आरोपी पादरी ने बताया था कि उसने लगभग 300 परिवारों का धर्म परिवर्तित कराया था। इस दौरान वह लोगों को पैसे व इलाज कराने का लालच देता था। वह अपने ग्रुप के साथ गांव में गरीब लोगों के घर पहुंच कर प्रार्थना में आने के लिए प्रेरित करता था। इसके बाद उन्हें प्रार्थना के दौरान तरह-तरह के लालच दिए जाते थे।
 

कंकरखेड़ा के विकास एंक्लेव में कराया  था धर्म परिवर्तन
सनातन वैदिक संगठन अग्नि समाज के संस्थापक संजीव नेवर ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले जानकारी हुई थी कि कंकरखेड़ा के विकास एंक्लेव में धर्म परिवर्तन कराया गया है। रविवार को संगठन के लोग गोलाबढ़ गांव पहुंचे थे। जहां उन्होंने धर्म परिवर्तन करने वाले 30 परिवारों से बात की। इसके बाद वैदिक पूजा पाठ के साथ वापस हिंदू धर्म में वापसी कराई। हवन में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा ने कहा कि अगर भविष्य में किसी के द्वारा धर्म परिवर्तन कराने की जानकारी हुई तो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed