{"_id":"61f1620f891a40356c7b9323","slug":"up-news-an-old-woman-died-of-corona-in-meerut-and-415-positive-cases-have-been-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में कोरोना का कहर: एक संक्रमित वृद्ध महिला की मौत, 415 मिले नए मरीज, 3573 हुए सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में कोरोना का कहर: एक संक्रमित वृद्ध महिला की मौत, 415 मिले नए मरीज, 3573 हुए सक्रिय केस
Wed, 26 Jan 2022 08:30 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 26 Jan 2022 08:30 PM IST
सार
मेरठ में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। आज कोरोना से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि 415 लोगों में संक्रमण की पुष्टी हुई। महिला ने सुभारती में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
मेरठ में बुधवार को कोरोना संक्रमित एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला शिवपुरम निवासी 73 वर्षीय थीं। बताया गया कि उन्होंने सुभारती में इलाज के दौरान दम तोड़ा। वह पहले से कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं। वहीं बुधवार को 2985 लोगों की जांच की गई, जिनमें 415 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमण दर करीब 14 प्रतिशत रही। उधर, होम आइसोलेशन से करीब 733 लोग ठीक हुए हैं। वहीं ज्यादा मरीजों की छुट्टी होने से सक्रिय केस कम हो रहे हैं। अब सक्रिय केस 3573 हैं। इनमें 41 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 3532 होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: मेरठ में अमित शाह बोले- विधायक-मंत्री नहीं, मोदी का चेहरा देखकर करें वोट, पढ़िए गृहमंत्री का पूरा भाषण
विज्ञापन
बता दें कि 13 मरीज एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। वहीं पुरुष वर्ग से 249 और महिलाएं वर्ग से 166 हैं। इनमें 47 बच्चे व किशोर (लड़के-लड़कियां) भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: मेरठ : परतापुर में महिला का बोरे में बंद शव तालाब में पड़ा मिला, हत्या की आशंका