फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Acid poured on 8th class student, father and son took her away from home, condition critical

UP News: आठवीं की छात्रा को अगवा कर डाला तेजाब, तड़पती हुई पहुंची घर, मेरठ के अस्पताल में हालत गंभीर

Mon, 07 Oct 2024 10:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 07 Oct 2024 10:17 PM IST
सार

हत्या के मामले में चली आ रही रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। बुरी तरह तड़पती हुई किशोरी किसी तरह घर पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
UP News: Acid poured on 8th class student, father and son took her away from home, condition critical
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कक्षा आठ में पढ़ने वाली किशोरी (14) को रविवार रात घर के दरवाजे से ले जाकर कुछ लोगों ने तेजाब डाल दिया। झुलसी हालत में किसी तरह घर पहुंची किशोरी को देखकर परिजन सहम गए। परिजनों ने किशोरी को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। गांव के ही पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

घटना अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव में किसान का परिवार रहता है। रविवार रात किसान परिवार के साथ घर में सोए थे। परिजनों का आरोप है कि रविवार को आधी रात के बाद घर के दरवाजे पर आवाज आई तो किशोरी ने छोटा गेट खोलकर देखा। तभी गांव निवासी पिता-पुत्र ने उसे पकड़ लिया और जंगल में ले जाकर मारपीट की। बाद में उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। किशोरी किसी तरह से घर पहुंची तो परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर उसे मेरठ ले गए, जहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक किशोरी 60 फीसदी तक झुलस गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर किशोरी के परिजनों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। किशोरी के भाई ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही रहने वाले प्रेमपाल और उसके बेटे योगेंद्र पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह का कहना है कि घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की गई। पीड़िता के परिजनों से भी बात की गई है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। प्रकरण की छानबीन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। -  
 

दोनों परिवारों के बीच ये चल रही रंजिश
पुलिस के मुताबिक पीड़िता के ताऊ की 2020 में हत्या कर दी गई थी। जिसकी मुकदमेबाजी चल रही है। आरोप है कि तभी से प्रेमपाल पक्ष पीड़िता के परिजनों से रंजिश रखता है। आरोपियों ने कुछ दिन पहले भी पीड़िता के परिवार के सदस्यों को मारने की धमकी दी थी। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजन अभी ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं है। जिन पिता-पुत्र पर आरोप लगाया गया है, ये हत्या में नामजद थे या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed