फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News Abu Talib in custody used to change his work according to situation sister big claim

UP: शिकंजे में अबू तालिब... मौके के हिसाब से बदल लेता था काम; बहन बोली- मेरे भाई का गुनाह नहीं, फंसाया गया

Sun, 20 Jul 2025 03:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Jul 2025 03:54 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के जामियानगर के अबू तालिब पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। अबू तालिब मौके के हिसाब से काम बदल लेता था।  आगरा जिले की पुलिस आरोपी के दोस्तों की छानबीन करने में जुटी है।

विज्ञापन
UP News Abu Talib in custody used to change his work according to situation sister big claim
धर्मांतरण के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में दो सगी बहनों के धर्म परिवर्तन प्रकरण के तार जिले से भी जुड़े हैं। पुलिस ने जामियानगर के अबू तालिब को गिरफ्तार किया है। परिवार मजदूरी करता है। लेकिन आरोपी मौके के हिसाब से काम बदलने में माहिर था। 
विज्ञापन


कभी चालक बनकर गाड़ी चलाता था, कभी मजदूरी तो कभी कपड़े के काम पर चला जाता था। खालापार थाना क्षेत्र में आरोपी के घर के आसपास लोगों को पुलिस के जाने के बाद गिरफ्तारी की जानकारी मिली। 
विज्ञापन


गली में सन्नाटा नजर आया। आरोपी की बहन सफिया ने बताया कि वह बुक मिलते ही गाड़ी चला लेता था। दूसरे काम भी करता था, लेकिन पुलिस क्यों ले गई, यह परिवार को नहीं बताया गया। पुलिस पर आरोप भी लगाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी का पिता भी गैस सिलिंडर सप्लाई का कार्य करता है। धर्म परिवर्तन के आरोपियों के साथ तालिब का गठजोड़ कैसे हुआ, पुलिस इसकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। खालापार पुलिस भी आरोपी के दोस्तों और अन्य लोगों की निगरानी कर रही है।

 

बहन बोली, मेरे भाई का गुनाह नहीं, फंसाया गया
आरोपी की बहन सफिया ने कहा कि उसके भाई का कोई गुनाह नहीं है। उसे फंसाया गया है। पुलिस सुबह 8:30 बजे पहुंची। घर में तोड़फोड़ की, मोबाइल छीन लिए। बुआ गुफराना ने भी पुलिस पर आरोप लगाए।

 

मौलाना कलीम भी बन गया था धर्म परिवर्तन का ठेकेदार
धर्म परिवर्तन के आरोपों का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले फुलत का मौलाना कलीम सिद्दीकी मदरसे में पढ़ाते-पढ़ाते धर्मांतरण का ठेकेदार बन गया था। एटीएस की जांच में मौलाना के ट्रस्ट को खाड़ी देशों से तीन करोड़ रुपये की फंडिंग की जानकारी मिली थी। 
 

कलीम को एटीएस ने 21 सितंबर 2021 की रात मेरठ से पकड़ा था। मौलाना को साल 2023 में जमानत मिल गई थी। बाद में दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed