{"_id":"6885f3f512ab4f99d90251e3","slug":"up-news-a-young-man-was-shot-dead-in-meerut-he-was-stopped-by-calling-out-and-shot-2025-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मेरठ में गोलियां मारकर युवक की हत्या, आवाज देकर रुकवाया, पहली गोली सीने और दूसरी सिर में मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मेरठ में गोलियां मारकर युवक की हत्या, आवाज देकर रुकवाया, पहली गोली सीने और दूसरी सिर में मारी
Sun, 27 Jul 2025 03:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 27 Jul 2025 03:11 PM IST
सार
Murder In Meerut: परीक्षितगढ़ के गांव सिंहपुर के जंगल में हमलावरों ने बाइक सवार अनुज को रोका और फिर उसकी हत्या कर दी। अनुज कपड़े की फेरी लगाने का काम करता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
विस्तार
किला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के जंगल में बाइक पर फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले अनुज प्रजापति (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने एक गोली सिर में और दूसरी सीने में मारी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस हत्या के कारण और हत्यारोपियों के भी तलाश में लगी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
किला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रहदरा निवासी सतवीर प्रजापति का बेटा अनुज बाइक पर फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। रोजाना की भांति वह रविवार सुबह 10 बजे अपने घर से कपड़ा बेचने के लिए चला था। गांव से करीब साढ़े किलोमीटर दूर सिंगपुर के जंगल में पहुंचा तो वहां उसे हमलावरों ने घेर लिया। गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी गई। राहगीरों की सूचना पर परीक्षितगढ़ थाना पुलिस और एसपी क्राइम अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे। निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ये भी देखें...
सेंट्रल मार्केट: आरटीआई कार्यकर्ता ने किया ऐसा काम, आवास विकास अफसरों की गर्दन फंसी, व्यापारियों की टेंशन बढ़ी
ये भी देखें...
सेंट्रल मार्केट: आरटीआई कार्यकर्ता ने किया ऐसा काम, आवास विकास अफसरों की गर्दन फंसी, व्यापारियों की टेंशन बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि ऐसा लगता है जैसे अनुज को आवाज देकर रुकवाया और उससे बात की गई। अनुज बाइक पर ही बैठा था, तभी उसे गोली मारी। गोली लगने पर वह बाइक समेत नीचे गिरा। पहली गोली सीने पर और दूसरी गोली सिर में मारी है। मौके पर उसकी मौत हो गई। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। लूटपाट नहीं हुई है, जिससे लग रहा है कि हत्या रंजिशन की गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। यह भी पता चला है कि कि मई महीने में किसी बात को लेकर अनुज का चचेरे भाइयों के साथ झगड़ा हुआ था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।