{"_id":"5f560db3d67f2f11071d2819","slug":"up-news-a-young-man-killed-his-girlfriend-in-parikshitgarh-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की धारदार हथियार से हत्या, वारदात के बाद चाकू लेकर थाने पहुंचा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की धारदार हथियार से हत्या, वारदात के बाद चाकू लेकर थाने पहुंचा आरोपी
Mon, 07 Sep 2020 04:19 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 07 Sep 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में परीक्षितगढ़ क्षेत्र के मवी गांव में अवैध संबंध के चलते युवक ने महिला की जंगल में ले जाकर धारदार हथियार से हत्या कर डाली। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी चाकू लेकर खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
मवी गांव में छोटे उर्फ सौरभ (25 वर्ष) ने सोमवार दोपहर को एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंकने की बात कबूल की है। आरोपी की बात सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। इसके बाद पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंची। जहां उसकी निशानदेही पर पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
उधर, थाना अध्यक्ष मिथुन दीक्षित ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद सीओ सदर देहात बृजेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पलायन का दर्द भुलाकर लौट आया फौजी, मां-बाप की हत्या के बाद छोड़ा था गांव, खौफनाक थी वारदात
बताया गया कि मृतक महिला का पति रोडवेज की अनुबंधित बस का चालक है। ग्रामीणों ने मृतक के पति को घटना की जानकारी दी। मृतक महिला के चार बच्चे हैं। इनमें दो बेटे और दो बेटी हैं।
सीओ सदर देहात बृजेश सिंह का कहना है कि धारदार हथियार से महिला की हत्या की गई है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि नजदीकी संबंधों में युवक ने हत्या की है। पूरे मामले में पुलिस हत्यारोपी से पूछताछ कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/