{"_id":"5fc35db28ebc3e5fa477cea1","slug":"up-news-a-soldier-has-committed-suicide-by-hanging-himself-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला फौजी का शव, जांच में जुटे पुलिस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला फौजी का शव, जांच में जुटे पुलिस अफसर
Sun, 29 Nov 2020 02:07 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 29 Nov 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
सीओ सिटी प्रदीप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के मोहल्ला विकास नगर में एक फौजी का पंखे से शव लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि मूल रूप से जिला मुजफ्फरनगर के कस्बा सिसौली निवासी कुलदीप (36 वर्ष) पुत्र मांगेराम करीब तीन साल से शामली में मोहल्ला विकास नगर झिंझाना रोड पर नत्थू शर्मा के मकान में किराए पर पत्नी व दो बच्चों के साथ रह रहा था। पत्नी व बच्चे रिश्तेदारी में गये थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: फर्जी मतदाता बनने का हो रहा खेल, ऐसे आवेदनों को देख अफसर भी हैरान
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह कमरे में छत के पंखे से फौजी का शव लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक जाट रेजिमेंट में लेह लद्दाख में तैनात था। वह 13 नवंबर को ही एक महीने की छुट्टी आया था। पुलिस फौजी द्वारा आत्महत्या करना बता रही है। अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/