फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: A girl baby child has been thrown on the road on a cold night in Meerut City

शर्मनाक हरकत: सर्द रात में सड़क पर फेंकी चार माह की मासूम, ठंड से कांप रही थी बच्ची, फिर मां को ऐसी मिली

Thu, 06 Jan 2022 08:46 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Jan 2022 08:46 AM IST
सार

मेरठ में एक मासूम बच्ची को ठंड में सड़क पर फेंक दिया गया। बच्ची ठंड में कांप रही थी, वहीं आवाज सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद बच्ची को मां को सौंपा तो उसकी आंखों से आंसू बहने लगे।

विज्ञापन
UP News: A girl baby child has been thrown on the road on a cold night in Meerut City
पुलिस ने बच्ची को परिजनों को सौंपा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अपनों ने ही चार माह की मासूम को सड़क किनारे फेंक दिया। सर्द रात में राहगीरों ने बच्ची को देखा तो पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। पति से अलग रह रही मां को जब पता चला कि उसका कलेजा फट पड़ा। चाइल्ड हेल्पलाइन ने बुधवार को बच्ची को उसकी मां को सौंपा, तो उसकी आंखों से खुशी के आंसू झर-झर बहने लगे। सीओ का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


चाइल्ड हेल्पलाइन की डायरेक्टर अनीता राणा ने बताया कि चमन कॉलोनी निवासी सबा का अपने पति बिलाल से लंबे समय से विवाद चल रहा है। शौकत कॉलोनी में बिलाल अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता है। बिलाल और सबा की चार माह की बेटी इनाया भी है, जो मां के साथ रहती है। 
विज्ञापन


सबा ने बताया कि बिलाल हर माह उसे घर खर्च के लिए रुपये देता था, लेकिन दो माह से वह रुपये नहीं दे रहा है। दबाव डालने के लिए वह मंगलवार शाम इनाया को शौकत कॉलोनी में पति, दादी और बुआ के पास छोड़ आई। सबा का आरोप है कि रात के समय मासूम को कंबल में लपेटकर घर के पास ही सड़क पर छोड़ दिया गया। सर्द मौसम में मासूम के रोने की आवाज आई तो राहगीरों ने कंबल खोलकर देखा। मासूम ठंड से कांप रही थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई और बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। साथ ही अनीता राणा को भी सूचना दी। अनीता बच्ची को अपने साथ ले गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो


बुधवार को सबा अपनी बच्ची को लेने शौकत कॉलोनी पहुंची, तो पता चला कि वह वहां नहीं है। रोती-बिलखती मां लिसाड़ीगेट थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बताया कि बच्ची अनीता राणा के पास है। सबा जागृति विहार स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन के ऑफिस पहुंची और वहां अपनी बेटी को देखकर सीने से लगा लिया। 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट

थाना प्रभारी को सीसीटीवी कैमरे चेक करने के निर्देश दिए हैं। मासूम बच्ची को सड़क पर फेंकने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद कुमार चौरसिया, सीओ कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed