फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: 500 people converted from Hindu to Christian in Meerut, five accused sent to jail

UP News: मेरठ में 500 लोगों को बना दिया हिंदू से ईसाई, जेल भेजे पांच आरोपी... बहुत गहरी हैं नेटवर्क की जड़ें

Mon, 09 Dec 2024 10:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 09 Dec 2024 10:49 PM IST
सार

मेरठ पुलिस ने रविवार को परतापुर थाना क्षेत्र में आरोपियों को गिरफ्तार किया था। साउंडप्रूफ मिनी चर्च में लोगों को बहलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। 

विज्ञापन
UP News: 500 people converted from Hindu to Christian in Meerut, five accused sent to jail
जेल भेजे पांचों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

50 हिंदुओं को ईसाई बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। जांच में सामने आया है कि इन लोगों ने करीब 500 लोगों को धर्म परिवर्तन कराकर ईसाई बना दिया है। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।  
विज्ञापन

परतापुर थाना क्षेत्र के शंकरनगर फेस-2 में तीन मंजिला मकान में बने साउंड प्रूफ मिनी चर्च में धर्मांतरण कराया जा रहा था। रविवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस प्रकरण में विनीत पास्टर, उसकी पत्नी पायल, मां गीता, दोस्त जॉनी पास्टर और उसकी पत्नी संगीता को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से पांचों को जेल भेज दिया गया। मामले को लेकर पुलिस के साथ खुफिया एजेंसी भी अलर्ट हो गई हैं। पुलिस फंडिंग से लेकर लोगों को जोड़ने तक आरोपियों के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
जानी थाना क्षेत्र के खेड़की मुजक्कीपुर निवासी विनीत पास्टर के तीन मंजिला मकान में धर्मांतरण का आरोप लगाकर रविवार को विभिन्न संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। आरोप था कि मकान की दूसरी मंजिल पर बड़े हॉल में बने मिनी चर्च में करीब 100 लोगों का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण कराया जा रहा था। यहां मानसिक बीमारी के इलाज की आड़ में धर्मसभा कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मिनी चर्च से धार्मिक साहित्य, धर्मांतरण के फार्म समेत कई दस्तावेज बरामद किए थे। धर्मसभा में करीब 100 लोग मौजूद थे। 
 
विज्ञापन

500 लोगों का धर्मांतरण
एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी विनीत पास्टर, उसकी पत्नी पायल, मां गीता, दोस्त जॉनी पास्टर और उसकी पत्नी संगीता समेत 15 लोगों को हिरासत में लिया था। जांच में सामने आया था कि पांच साल में करीब 500 लोगों का धर्मांतरण करा दिया गया। पुलिस ने सर्वेश उपाध्याय की तहरीर पर पांच नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ उप्र विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed