फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: 450 families of a colony in Meerut yearned for water, supply stopped from Diwali

UP News: मेरठ की एक कालोनी के 450 परिवार पानी को तरसे, दिवाली से आपूर्ति बंद, नगर निगम ने झाड़ा पल्ला

Wed, 06 Nov 2024 09:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 06 Nov 2024 09:41 PM IST
सार

नगर निगम का कहना है कि यह कालोनी हैंडओवर नहीं की गई है। वहीं कालोनी के लोगों का कहना है कि पास से गुजर रही निगम की पाइप लाइन से आसानी से पानी की सप्लाई दी जा सकती है।

विज्ञापन
UP News: 450 families of a colony in Meerut yearned for water, supply stopped from Diwali
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik

विस्तार

गढ़ रोड स्थित सोमदत्त सिटी में दिवाली की रात से पीने के पानी के लिए लोग तरस गए हैं। करीब 450 परिवार प्रभावित हैं। इसको लेकर लोगों ने बुधवार को हंगामा किया, तब जाकर नगर निगम ने पानी का एक टैंकर कॉलोनी में भेजा। लेकिन एक टैंकर तो कुछ ही घंटे में खाली हो गया। 
विज्ञापन

 

सोमदत्त सिटी सेक्टर ए ब्लाक निवासी अधिवक्ता रामचरण सिंह, सोसायटी अध्यक्ष सुशांत सचदेवा, महामंत्री निशांत त्यागी और अंकुर शर्मा ने राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रमुख सचिव नगर विकास, डीएम, नगर आयुक्त को चिट्ठी लिखने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है कि यह कॉलोनी नगर निगम क्षेत्र में आती है और लोग गृहकर भी दे रहे हैं। दिवाली की रात कॉलोनी में ट्यूबवेल का बोरिंग खराब हो गया था। इसके बाद 450 परिवारों को पानी नहीं मिल रहा है। कॉलोनी में पानी की पाइप लाइन को निगम अपनी लाइन से जोड़ दे, इसको लेकर कई बार लोगों ने मांग की। निगम ने उनकी एक नहीं सुनी।
 
विज्ञापन

बताया कि सोमदत्त सिटी कॉलोनी निजी कॉलोनाइजर द्वारा आवास विकास परिषद से मानचित्र स्वीकृत कराकर विकसित की गई थी। कॉलोनी विकसित करते समय पानी की टंकी व ट्यूबवेल लगी थी। दिवाली से बोरिंग फेल हो जाने के कारण कॉलोनी में निवास करने वाले व्यक्तियों को जल उपलब्ध नहीं हो रहा है। दूसरी मंजिल पर रहने वाले बुजुर्ग व्यक्ति अत्यंत परेशान हैं। यदि सोमदत्त सिटी ए-ब्लॉक को नगर निगम की जलापूर्ति लाइन से जल्द नहीं जोड़ा गया तो कॉलोनी में बड़ी परेशानी हो जाएगी। 
 

इस बारे में निगम के जलकल विभाग के अवर अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि यह कॉलोनी नगर निगम को हैंडओवर नहीं हुई है। इसके चलते निगम ने पानी की व्यवस्था नहीं की। कॉलोनी के लोगों को परेशानी देखते हुए पानी का एक टैंकर भेजा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed