{"_id":"61b2e69369e7846b16311ca9","slug":"up-news-40-policemen-including-15-sub-inspectors-from-meerut-have-been-transferred-to-other-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशाने पर दागी पुलिसकर्मी: आखिर गिरी गाज, 15 दरोगा समेत 40 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, महकमे में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशाने पर दागी पुलिसकर्मी: आखिर गिरी गाज, 15 दरोगा समेत 40 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, महकमे में मची खलबली
Fri, 10 Dec 2021 11:03 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:03 AM IST
सार
मेरठ में दागी पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। 15 दरोगा समेत 40 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि दूसरे जोन में तबादला एडीजी और आईजी के निर्देश पर हुआ है।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के दागी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। गुरुवार को भी 15 दरोगा समेत 40 पुलिसकर्मियों के दूसरे जिलों में तबादले कर दिए गए। गोपनीय जांच में इनका आचरण ठीक नहीं मिला था।
विज्ञापन
एसएसपी की संस्तुति पर दरोगा विजय राज को गोरखपुर, कृष्ण कुमार गौतम को नोएडा, विक्रम सिंह को आगरा जोन, राजेंद्र सिंह को नोएडा भेज दिया गया है। हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार को मुजफ्फरनगर, नवीन भाटी को गाजियाबाद, प्रवेश नागर को गाजियाबाद, उमेश कुमार को हाथरस, अवनीश मलिक को सिविल लाइन थाने से डायल 112 मेरठ में भेजा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
विज्ञापन
जातिराम को मुजफ्फरनगर, बृजमोहन सिंह को मुजफ्फरनगर, जगत सिंह को हाथरस, संजय को लखनऊ, संजय निमेष को लखनऊ, योगेंद्र को नोएडा, ओमवीर सिंह, सीमा रानी, प्रवीण कुमार को पावर कॉपरेशन लखनऊ, राम चंद रावत, नवीन सिकरवार को जीआरपी लखनऊ और अनवार खान का एटा भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: कंचन की मोहब्बत: झूठा निकला रोहित का प्यार, शादी करना चाहती थी... पर मार डाला, खौफनाक है पूरी वारदात
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि दूसरे जोन में तबादला एडीजी और आईजी के निर्देश पर हुआ है। इसके पहले बुधवार को भी भाजपा विधायक संगीत सोम के गनर सतेंद्र पुंडीर और यातायात के इंस्पेक्टर अनिल मिश्रा सहित 14 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई थी।