फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nepal Protest Gen Z Hits Meerut Business ₹20 Crore Supply Stuck at Border Meerut news in Hindi today

Nepal Protest Gen-Z: नेपाल हिंसा से ठप हुआ मेरठ का कारोबार, 20 करोड़ की सप्लाई प्रभावित, बॉर्डर पर फंसे ट्रक

Thu, 11 Sep 2025 11:32 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 11 Sep 2025 11:32 AM IST
सार

Meerut News Today in Hindi : नेपाल में हिंसा के कारण बॉर्डर बंद होने से मेरठ के व्यापार पर सीधा असर पड़ा है। 20 करोड़ से अधिक की सप्लाई प्रभावित हुई है। ट्रक नेपाल और बॉर्डर पर फंसे हैं, जबकि ऑर्डर और पेमेंट भी रुक गए हैं।

 

विज्ञापन
Nepal Protest Gen Z Hits Meerut Business ₹20 Crore Supply Stuck at Border Meerut news in Hindi today
नेपाल हिंसा के बीच मेरठ का कारोबार प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल हिंसा के चलते बाॅर्डर बंद कर दिया गया है, ऐसे में मेरठ से 20 करोड़ से अधिक की सप्लाई प्रभावित हुई। कुछ ट्रक नेपाल में फंसे हैं तो कुछ भारत नेपाल बाॅर्डर पर सामान लेकर खड़े हैं। इस बीच पेमेंट और नए आर्डर भी प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन


 मेरठ से खेल उपकरण, खेल उत्पाद, खादी, कपड़ा, ट्रैक्टर पार्ट्स, मशीन पार्ट्स सहित बहुत सी चीजों की सप्लाई होती है। आईआईए के सचिव गौरव जैन ने बताया कि लगभग सभी चीजों को माने तो 20 करोड़ की सप्लाई प्रभावित है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

खंदक व्यापारी संजीव गुप्ता ने बताया कि नेपाल में लगातार कपड़े की सप्लाई होती है। विवाद के चलते आर्डर कैंसल हो गया है। पेमेंट भी रुक गई है। फोन पर भी किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। हैंडलूम व्यापारी अंकुर गोयल ने बताया कि नेपाल में अशांति का सीधा-सीधा शहर के उद्योग पर असर पड़ा है।

ट्रांसपोर्टरों को प्रतिदिन हो रहा लाखों का नुकसान
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि मेरठ से प्रतिदिन लाखों रुपये का माल विभिन्न माध्यमों से नेपाल जाता है। काफी सामान सीधा ट्रकों से भेजा जाता है। छोटे माल को दिल्ली माध्यम से भेजा जाता है। वर्तमान में हिंसा के चलते बाॅर्डर पर ट्रक फंसे हैं। जो ट्रक चालक नेपाल में हैं उनसे फोन पर बात नहीं हो पा रही है। 

विवाद बढ़ा तो बढ़ेगी समस्या
दवा उद्यमी संजय बंसल ने बताया कि शहर की कई दवा कंपनी नेपाल में दवा की सप्लाई देती हैं। अगर समस्या ज्यादा दिन रही तो कारोबार सीधे तौर पर प्रभावित होगा। नेपाल के लोगों को भी भारी दिक्कत आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed