फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Nada team raid in All India Inter University Boxing Competition, boxers ran away

यूपी: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में नाडा टीम का छापा, रिंग छोड़ भागे मुक्केबाज

Sun, 29 Dec 2019 01:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Dec 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
UP: Nada team raid in All India Inter University Boxing Competition, boxers ran away
boxing - फोटो : अमर उजाला

बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता पर डोपिंग का साया नजर आता दिख रहा है। रविवार सुबह यहां पहुंचकर नाडा (राष्ट्रीय डोपिंग विरोधी संस्था)  ने छापा मारा। जिसके बाद प्रतियोगिता स्थल और खेल अधिकारियों में खलबली मच गई वहीं कई खिलाड़ी रिंग छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन


शनिवार को प्रतियोगिता के तीसरे दिन हरियाणा के बॉक्सरों ने दमदार खेल दिखाया। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक के सुमित ने बीयूटी तमिलनाडु के सैयद रहीम को एकतरफा मुकाबले में पराजित किया।
विज्ञापन


चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के मनविंदर सिंह वॉक ओवर मिलने से अगले चरण में पहुंचे थे। हालांकि रविवार सुबह नाडा की टीम ने प्रतियोगिता के बीच में ही छापा मारते हुए कई खिलाड़ियों के सैंपल लिए। इस दौरान रिंग में मौजूद खिलाड़ी चकमा देकर भाग लिए ।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस पूरी प्रक्रिया पर नाडा का नियंत्रण होता है। डोपिंग को लेकर छापेमारी की आयोजक यूनिवर्सिटी को केवल गोपनीय जानकारी दी जाती है। यूनिवर्सिटी खेल और खेलों इंडिया एकसाथ जुड़े हैं। यही कारण है कि खेल मंत्रालय का ध्यान इस तरफ आकर्षित हुआ।

इस समय प्रतियोगिता स्थल पर जहां पुरुष वर्ग के मुकाबले चल रहे हैं, वहीं इससे पहले महिला वर्ग के मुकाबले हुए थे। नाडा टीम फिलहाल प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद है और खिलाड़ियों के सैंपल ले रही है। हालांकि खिलाड़ियों के नाम अभी गोपनीय रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed