फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Murder: 12th class student was shot dead in Meewa village of Meerut and atmosphere of grief in family

12वीं के छात्र का मर्डर: खून से लथपथ था शव, जिगर के टुकड़े को देख निकल गई मां की चीख, सामने आई बड़ी वजह

Fri, 27 Oct 2023 12:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Oct 2023 12:42 PM IST
सार

Meerut Murder Case : मीवा गांव में 12वीं के छात्र की हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव खेत में पड़ा मिला। वहीं, जिगर के टुकड़े को मृत हालत में देखकर परिजनों की चीख निकल गई। इस हत्याकांड के पीछे ये बड़ी वजह सामने आई है।

विज्ञापन
UP Murder: 12th class student was shot dead in Meewa village of Meerut and atmosphere of grief in family
हर्ष का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मवाना थाना क्षेत्र के मीवा गांव में रंजिश में 12वीं के छात्र हर्ष (18) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव वालों ने खेत पर शव पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। हर्ष के परिजनों ने गांव के एक परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मीवा गांव निवासी किसान सुरेंद्र गुर्जर के दो बेटों में हर्ष बड़ा था। हर्ष मवाना के एक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। गुरुवार को शाम साढ़े चार बजे वह खेत पर पानी देने गया था। साढ़े सात बजे गांव का एक व्यक्ति खेत के पास से निकला तो उसने हर्ष का खून में लथपथ शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

वहीं, हर्ष के पिता सुरेंद्र और परिवार के लोग खेत की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर मवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हर्ष के सिर में गोली मारी गई है। मौके से पुलिस को कोई हथियार नहीं मिला। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चाचा गया था जानलेवा हमले में जेल
हर्ष के पिता सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि 2019 में उनके छोटे भाई मुनेंद्र का खेत की मेढ़ को लेकर पड़ोस के खेत वालों से विवाद हो गया था। इस मामले में भाई मुनेंद्र और पिता इंच्छा के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों जेल गए थे।

विज्ञापन

इसके बाद मामला कोर्ट में चल रहा था। वर्ष 2021 में 32 लाख रुपये में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भुगत लेने की धमकी दी थी। 

यह भी पढ़ें: UP: किराएदार के कमरे में मिली प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की लाश, देखकर उड़े परिजनों के होश, जांच में जुटे अफसर

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: सास ने खून से रंगे हाथ, आठ माह की गर्भवती बहू पर सिलबट्टे से किए ताबड़तोड़ वार, मौत से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed