फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: more than seventy People died in saharanpur due to fever

यूपी: सहारनपुर में बुखार से अब तक 80 लोगों की मौत, दो ने आज सुबह दम तोड़ा, फैली दहशत

Wed, 30 Oct 2019 02:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 30 Oct 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
UP: more than seventy People died in saharanpur due to fever
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद के देहात इलाके के गांवों में बुखार परिवारों पर कहर बनकर टूट रहा है। जनपद के कई गांव में बुखार से पीड़ित लोग और परिवार वाले डर और दहशत के साए में जिंदगी गुजार रहे हैं। आलम यह है कि स्वास्थ्य विभाग भी ये नहीं बता पा रहा है कि महामारी की तरह फैल रहे इस बुखार की वजह क्या है।

विज्ञापन


सहारनपुर जनपद में अबतक सरकारी आंकड़ों को किनारे कर दे तो 80 से अधिक लोग बुखार से दम तोड़ चुके हैं। बड़गांव अंतर्गत दो लोगों की बुखार से बुधवार सुबह मौत हुई है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बड़गांव के गांव दल्हेड़ी में बुखार से 32 वर्षीय युवक रामकुमार पुत्र सुखदा की चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुखार से पीड़ित होने के कारण पहले उसका इलाज सहारनपुर, इसके बाद देहरादून के जॉलीग्रांट में हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात बिगड़ने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे आठ दिन पहले ही युवक की मां रामदेई की भी बुखार से मौत हो चुकी है जबकि बड़गांव के झबीरण गांव में भी 50 वर्षीय केशुराम पुत्र शमसु की भी बुखार के मौत हो गई। बुखार से मौत के कारण डर और दहशत के बीच गांव वाले जिंदगी बीता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed