{"_id":"687b435b096989e8250ffef1","slug":"up-minister-dharmpal-singh-showers-flowers-on-kanwar-pilgrims-at-modipuram-toll-plaza-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: टोल प्लाजा पर शिवभक्तों पर बरसीं फूलों की वर्षा, प्रभारी मंत्री ने कहा-‘सरकार है पूरी तरह प्रतिबद्ध'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: टोल प्लाजा पर शिवभक्तों पर बरसीं फूलों की वर्षा, प्रभारी मंत्री ने कहा-‘सरकार है पूरी तरह प्रतिबद्ध'
Sat, 19 Jul 2025 12:36 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:36 PM IST
सार
मेरठ के मोदीपुरम टोल प्लाजा के पास प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने भाजपा नेताओं संग शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की। कांवड़ सेवा शिविर में उन्होंने कहा कि सरकार हर कांवड़िए को हरसंभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सावन में शिवभक्ति के रंग में रंगा मेरठ, और टोल प्लाजा बना भक्ति-भाव का प्रतीक। सिवाया टोल प्लाजा के पास प्रकाश वती जीवन सेवा ट्रस्ट के 27वें कांवड़ सेवा शिविर में शुक्रवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं मेरठ प्रभारी धर्मपाल सिंह पहुंचे।
भाजपा नेता पंडित सुनील भराला व अजय भारद्वाज ने प्रभारी मंत्री का पटका पहनाकर स्वागत किया। शिविर में पहुंचे महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा और कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
प्रभारी मंत्री ने कहा,'शिवभक्त कठिन साधना के साथ हरिद्वार से कांवड़ लाकर जलाभिषेक करते हैं, यह अनूठी श्रद्धा है। प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। पुलिस व प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि किसी कांवड़िए को कोई असुविधा न हो।'