{"_id":"62a5ca42799e0e294d2637bb","slug":"up-minister-dharamveer-prajapati-says-that-prisoners-of-meerut-jail-will-show-hanur-in-odop","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मंत्री धर्मवीर प्रजापति बोले- ओडीओपी में हनुर दिखाएंगे मेरठ जेल के कैदी, पत्थरबाजी को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मंत्री धर्मवीर प्रजापति बोले- ओडीओपी में हनुर दिखाएंगे मेरठ जेल के कैदी, पत्थरबाजी को लेकर कही ये बात
Sun, 12 Jun 2022 05:34 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 12 Jun 2022 05:34 PM IST
सार
कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि कैदियों द्वारा निर्मित उत्पाद को स्टॉल लगाकर बेचा जाएगा। पेशेवर कैदियों को सरकार की तरफ से कोई रियायत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
jail
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एमएसएसएमई मंत्रालय से विचार विमर्श कर पूरा प्लान तैयार किया गया है। कैदियों को ओडीओपी (एक जिला एक उद्योग) के अंतर्गत प्रशिक्षित कर हनुमंद बनाया जाएगा। सजा पूरी करने के बाद यह कैदी समाज में घुल मिलकर एक नई मिसाल कायम करेंगे।
विज्ञापन
कहा कि इन कैदियों द्वारा निर्मित उत्पाद को स्टॉल लगाकर बेचा जाएगा। पेशेवर कैदियों को सरकार की तरफ से कोई रियायत नहीं दी जाएगी। यह बात कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने कही। वह दिल्ली रोड स्थित मंडप में प्रजापति समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur Violence: काले झंडे-नीली टोपी वाले युवक पुलिस के टारगेट पर, AIMIM के कार्यकर्ताओं की भी पड़ताल, खंगाली जा रहीं वीडियो
विज्ञापन
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि हाल ही में कानपुर, साहरनपुर में हुए पत्थरबाजी का मामला एक षड़यंत्र के तहत किया गया। सरकार इससे सख्ती से निपट रही है। आगे इस तरह की अराजगता नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा हमारी जेल में बंद कैदियों में सकारात्मक सोच बने इसके लिए समय समय पर भागवत कथा और नियमित रूप से गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराया जाता है।