फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Metro to Run in Meerut After 7 Years, 13 Stations to be Connected with Namo Bharat

UP: मेरठ में सात साल बाद दौड़ेगी मेट्रो, 13 स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा, नमो भारत से भी होगा कनेक्शन

Mon, 16 Feb 2026 05:51 PM IST
डिंपल सिरोही राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ
राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 16 Feb 2026 05:51 PM IST
सार

मेरठ में 22 फरवरी से मेट्रो और नमो भारत ट्रेन शुरू होगी। मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 13 स्टेशनों पर सेवा मिलेगी और दिल्ली का सफर सिर्फ 55 मिनट में पूरा होगा।

विज्ञापन
UP: Metro to Run in Meerut After 7 Years, 13 Stations to be Connected with Namo Bharat
मेरठ मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से मेरठ (मोदीपुरम) तक फैले 82 किमी लंबे रैपिड रेल कॉरिडोर का इंतजार खत्म होने जा रहा है। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक के 23.6 किमी लंबे खंड पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। 2019 में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट 7 साल की कड़ी मेहनत के बाद 2026 में जनता को समर्पित होने जा रहा है। अब मेरठ से दिल्ली के बीच का सफर मात्र 55 मिनट में पूरा होगा। 

विज्ञापन


यूपी के लखनऊ, कानपुर, आगरा, नोएडा और गाजियाबाद के बाद अब मेरठ भी मेट्रो शहरों की सूची में शामिल हो जाएगा। मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच कुल 13 स्टेशनों पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि इनमें से 4 प्रमुख स्टेशनों पर यात्री अपनी सुविधा के अनुसार नमो भारत और मेट्रो के बीच ट्रेन बदल सकेंगे। मेट्रो ट्रेन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। 23 किमी के मेट्रो कॉरिडोर में 18 किमी हिस्सा एलिवेटेड है और 5 किमी का हिस्सा भूमिगत (अंडरग्राउंड) है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Meerut Metro: पीएम मोदी की मेरठ जनसभा की तैयारियां तेज, लगा जर्मन हैंगर, 1200 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मेरठ मेट्रो में एक बार में 700 से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे वहीं नमो भारत में 1400 लोग यात्रा कर सकेंगे। मेरठ मेट्रो और नमो भारत दोनों ट्रेनों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है ताकि सफर आरामदायक और सुरक्षित रहे। यह कॉरिडोर तकनीक और आधुनिकता का बेजोड़ संगम है। 

कहां मिलेगी कौन सी ट्रेन
-संयुक्त स्टेशन (मेट्रो+नमो भारत) : मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम।
-एलिवेटेड स्टेशन : मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, एमईएस कॉलोनी, डोरली, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम।
-भूमिगत स्टेशन: मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल।
-धरातल पर स्टेशन : मोदीपुरम डिपो।

मेट्रो की समय सारणी 
 दिन                                समय

 सोमवार से शनिवार         सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक 
 रविवार                          सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक

-यात्रियों की संख्या के आधार पर भविष्य में हर 5 से 10 मिनट में मेट्रो की सुविधा मिलेगी।
-आपातकालीन स्थिति के लिए ट्रेन में मेडिकल स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के लिए विशेष स्थान सुरक्षित है।
-पूरा कॉरिडोर रोशनी-आधारित स्वनियंत्रित प्रकाश व्यवस्था और इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है।
-यूएसबी चार्जिंग, सामान रैक, सीसीटीवी कैमरे  प्रीमियम कोच, आधुनिक सीटिंग की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed