फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Two more deaths after falling into open drains in Meerut; bodies found in TP Nagar and Vikas Puri drains;

UP: मेरठ में खुले नालों में गिरकर दो और मौत, टीपीनगर व विकास पुरी नाले में मिले शव, 11 दिनों में छह की जान गई

Wed, 24 Jun 2026 07:28 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 24 Jun 2026 07:28 PM IST
सार

Meerut News: टीपीनगर थाना क्षेत्र के अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु की सर्विस रोड पर स्थित नाले में बुधवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी होने पर भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस ने भी आकर जांच शुरू कर दी है। वहीं लिसाड़ीगेट क्षेत्र में विकासपुरी के नाले में भी एक शव पड़ा मिला है। 

विज्ञापन
UP: Two more deaths after falling into open drains in Meerut; bodies found in TP Nagar and Vikas Puri drains;
नाले में शव मिलने के बाद एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर में खुले नालों की समस्या जानलेवा साबित हो रही है। टीपी नगर थाना क्षेत्र के अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु की सर्विस रोड पर पेट्रोल पंप के पास नाले से एक युवक का शव मिला है। जबकि विकासपुरी के नाले में भी एक शव पड़ा मिला। यह घटनाएं इस बात को रेखांकित करती है कि शहर में खुले नाले कितने खतरनाक हैं। 11 दिनों में खुले नालों में छह लाशें मिल चुकी हैं। 
विज्ञापन


लिसाड़ी गेट में भी नाले में मिला अज्ञात शख्स का शव
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के विकासपुरी बिजलीघर के पास भी बुधवार दोपहर नाले में अज्ञात शख्स का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे नाले में शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक की आयु लगभग 50 वर्ष प्रतीत हो रही थी। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले नालों में मौतों का सिलसिला जारी
हालिया घटना टीपी नगर थाना क्षेत्र में केनरा बैंक के पास खुले नाले में एक और शव मिलने से जुड़ी है। इससे पहले, कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगलाताशी गांव में भी इसी तरह की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई थी। 23 जून को, खुले नाले में सरधना के भाटवाड़ा मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय संजय का शव मिला था। मंगलवार की सुबह जब शव नाले में पड़ा मिला तो स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। सोशल मीडिया पर मृतक की पहचान के लिए फोटो और वीडियो साझा किए गए, जिसके बाद शाम को मृतक की पहचान संजय के रूप में हुई और परिजनों को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि संजय की मौत नाले में गिरने से हुई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वे संभवतः नशे की हालत में नाले में गिर गए होंगे। 
 
विज्ञापन

11 दिनों में खुले नालों में मिले शवों की सूची
14 जून: मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में ओडियन नाले से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ।
16 जून: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर माधवपुरम गेट के पास खुले नाले में आरकेपुरम निवासी बाइक मैकेनिक रवि (25) का शव मिला।
18 जून: जाकिर कॉलोनी निवासी अब्दुल समद (15) का शव मिला, जिसकी हत्या कर शव नाले में फेंका गया था।
23 जून: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगलाताशी गांव में खुले नाले में संजय (50) का शव मिला।
हालिया घटना: टीपी नगर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास नाले से एक युवक का शव बरामद।
 

ये बोले एसपी
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने आश्वासन दिया है कि खुले नालों को बंद कराने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा जाएगा। यह कदम उठाए जाने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं न हों। स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नालों को ढकना या सुरक्षित करना एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। प्रशासन को इस दिशा में तत्काल और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।

ये भी देखें...
UP: राकेश टिकैत बोले- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना से मैं अचंभित, हिसाब से सरकार; किसानों से की ये मांग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed