{"_id":"589480984f1c1b4a40e820fb","slug":"up-mein-kaanoon-vyavastha-pooree-tarah-dhvast-aur-gundaagardee-charam-par","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त और गुंडागर्दी चरम पर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त और गुंडागर्दी चरम पर'
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 03 Feb 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
बीएसपी बॉस मायावती
बीएसपी मुखिया मायावती ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में रैली की और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि भाजपा आरएसएस के एजेंडे पर चलकर आरक्षण खत्म करना चाहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
गौरक्षा और लव-जेहाद के नाम पर किया जा रहा है लोगों का उत्पीड़न
बसपा की रैली में भीड़
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि गौरक्षा और लव-जेहाद के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके बाद मायावती ने सपा सरकार पर करारा हमला बोला। माया ने कहा कि बीते पांच सालों में प्रदेश में 500 से अधिक दंगे हुए हैं जिनकी जिम्मेदार सपा सरकार है। मायावती ने कहा, 'प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी हुई है और गुंडागर्दी चरम पर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की नोटबंदी से गरीब तबका बर्बाद हो गया
बसपा समर्थक
नोटबंदी का जिक्र करते हुए मायावती ने कहा कि गरीब तबका बर्बाद हो गया। मोदी सरकार ने पूंजीपतियों को कई गुना धनवान बना दिया है। माया ने भाजपा के हथकंडों से सावधान रहने के लिए कहा। साथ ही मीडिया पर भी विरोधियों से मैनेज होने के आरोप लगाए। 50 मिनट के पूरे भाषण में माया हताश नजर आईं।