UP: फिर टूटने लगा 241 करोड़ से बना मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे, अफसर बोले-ये है असली वजह
241 करोड़ रुपये खर्च करके बनाए गए नेशनल हाईवे के बार-बार टूटने से सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि हाईवे टूटते ही कंपनी ने मरम्मत शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे दोबारा टूटना शुरू हो गया है। 241 करोड़ रुपये खर्च करके बनाए गए नेशनल हाईवे के बार-बार टूटने से सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि नेशनल हाईवे के टूटते ही कंपनी ने उसकी मरम्मत शुरू कर दी है। कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
नेशनल हाईवे 334बी का मेरठ से बागपत के बीच निर्माण कार्य वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। इसका निर्माण शुरू होने के कारण सड़क को उखाड़ दिया गया था, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। लेकिन लोगों को उम्मीद थी कि सड़क निर्माण के बाद लंबे समय के लिए समस्या दूर हो जाएगी।
इसका निर्माण वर्ष 2021 में किया गया, लेकिन बारिश होते ही यह नेशनल हाईवे उखड़ गया और इसकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी। जिसके बाद हाईवे को दोबारा से उखाड़कर निर्माण शुरू कराया गया।
यह भी पढ़ें: UP: दो शिक्षक, एक शिक्षामित्र और पढ़ने को छह छात्र, कई साल बीते पर इस स्कूल में 10 स्टूडेंट भी नहीं हुए पूरे
इसका निर्माण पूरा करने के लिए कंपनी ने अप्रैल 2022 तक का समय मांगा था। लेकिन इस नेशनल हाईवे को अगस्त में एनएचएआई के हवाले किया गया। अभी तक इसकी हालत ठीक थी, लेकिन अब हल्की बारिश होते ही यह दोबारा टूटने लगा। टूटता देखकर कंपनी ने तुरंत ही उन जगहों से ठीक कर दिया है।
नेशनल हाईवे निर्माण की होनी चाहिए जांच
बालैनी के रहने वाले दुकानदार दीपक मैत्रेय का कहना है कि नेशनल हाईवे पहले भी टूट गया था तो अब दोबारा से कई जगह से टूट गया था। जिसे ठीक कर दिया गया, लेकिन इसके निर्माण की जांच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Meerut: भावनपुर में पूर्व प्रधान के घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे, फायरिंग में दो घायल
लोकेश उर्फ लक्की उज्ज्वल का कहना है कि इस पर जितना रुपया खर्च किया गया है, उसके अनुसार नेशनल हाईवे का निर्माण नहीं किया गया। अब बरसात के शुरू होते ही टूटने लगा तो आगे हालत ज्यादा खराब होगी। बालैनी व्यापार संघ के अध्यक्ष बिन्नू यादव का कहना है कि नेशनल हाईवे के निर्माण में खानापूर्ति की गई है और इसलिए ही वह बार-बार टूट रहा है।
नेशनल हाईवे का निर्माण सही कराया गया है। भारी वाहनों के तेज गति पर होने पर अचानक ब्रेक लगाने से एक-दो जगह दिक्कत आई थी। उसको ठीक करा दिया गया है। अब किसी तरह की समस्या नहीं है। - रोहित खारी, जीएम राजश्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी