Meerut: भावनपुर में पूर्व प्रधान के घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे, फायरिंग में दो घायल
मेरठ में पुरानी रंजिश को लेकर भावनपुर क्षेत्र में दबंगों ने पूर्व प्रधान के घर मारपीट कर दी। इस दौरान फायरिंग भी की गई। इसमें पूर्व प्रधान के दो बेटे घायल हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के भावनपुर थानाक्षेत्र के औरंगाबाद गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने पूर्व प्रधान के घर मारपीट कर दी। मारपीट का विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली पूर्व प्रधान के बेटे के पैर में जा लगी। इससे वह घायल हो गया। बताया गया कि एक गोली दूसरे बेटे के पैर में भी लगी है। दोनों बेटों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित परिवार ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई का आश्वान दिया है।
जानकारी के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी मुनाफ पुत्र बाबू अब्दुल पुत्र बाबू वाहिद पुत्र फारुख का ग्राम प्रधान पति शहजाद एवं उसके परिवार के साथ बच्चों के विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले।
यह भी पढ़ें: हादसे से नहीं हारी फातिमा: शरीर में 194 टांके, कोमा से निकली तो पहले जैसे नहीं थे हाथ-पांव, खेल ने बदला जीवन
संघर्ष के दौरान मुनाफ पुत्र बाबू का आरोप है कि शहजाद प्रधान पति व उसके साथियों ने घेराबंदी करते हुए उनके घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें मुनाफ पुत्र बाबू के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं मारपीट के दौरान मुनाफ के साथ-साथ अब्दुल वहाब वाहिद व पप्पू दूसरे पक्ष के भी दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इस संबंध में मुन्ना पुत्र बाबू अपने परिजनों के साथ घायल अवस्था में एसएसपी ऑफिस पहुंचा जहां पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।
मुनाफ पुत्र बाबू सहित उसके परिजन थाना भावनपुर पहुंचे आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इस संबंध में भानपुरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी