{"_id":"67691286ed99663f900a8f4a","slug":"up-meerut-ssp-dismissed-sog-team-on-failure-in-mushtaq-khan-kidnapping-case-2024-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lavi Pal Encounter: मुश्ताक खान अपहरण कांड में नाकामी पर बड़ी कारवाई, मेरठ SSP ने भंग की SOG टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lavi Pal Encounter: मुश्ताक खान अपहरण कांड में नाकामी पर बड़ी कारवाई, मेरठ SSP ने भंग की SOG टीम
Mon, 23 Dec 2024 01:06 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:06 PM IST
सार
बिजनौर में हुए लवी पाल एनकाउंटर मामले में मेरठ के एसपी ने बड़ी कारवाई करते हुए एसओजी टीम को भंग कर दिया है
विज्ञापन
एसएसपी विपिन ताडा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण के मामले में बिजनौर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण के मुख्य आरोपी लवी पाल को बिजनौर में मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया।
पुलिस की गोली पर में लगने से बदमाश घायल हुआ है। उस पर 25000 का इनाम रखा गया था। वहीं मेरठ एसएसपी ने इस पूरे प्रकरण को लेकर बड़ी कारवाई कर दी है। एसएसपी मेरठ ने प्रकरण के लिए गठित एसओजी टीम को भंग कर दिया है।

घायल बदमाश
- फोटो : amarujala
बता दें कि अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल अपहरण कांड में अब तक आठ आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इनमें से मुख्य आरोपी लवी पाल समेत सात आरोपियों को बिजनौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि मेरठ पुलिस के हाथ केवल एक ही आरोपी लग पाया।
इस पूरे मामले में एसएसपी मेरठ ने अपनी एसओजी टीम की नाकामी को देखते हुए उसे पूरी तरह से भंग कर दिया है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सदर बाजार शशांक द्विवेदी को भी हटाया। उन्हें सरधना थाने का एसएसआई बनाया। सदर बाजार में हाल ही में इंस्पेक्टर बने मुनेश शर्मा को चार्ज दिया। कई अन्य फेरबदल भी महकमे में किए हैं।

बता दें कि लवी पाल को बिजनौर पुलिस ने आज सुबह मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। रवि पाल इस पूरे प्रकरण में मुख्य आरोपी है।