{"_id":"5c8e1b73bdec2213e54ba255","slug":"up-man-murdered-by-knife-in-partapur-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ में गला रेतकर युवक की हत्या, सड़क किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ में गला रेतकर युवक की हत्या, सड़क किनारे मिला शव
Sun, 17 Mar 2019 03:33 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 17 Mar 2019 03:33 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी के मेरठ में रविवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
परतापुर थानाक्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को बाईपास स्थित बिग बाइट के नजदीक सड़क पर फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार शव की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं घटना को अंजाम देकर आरारोपी फरार हो गए। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/