पश्चिमी यूपी में बारिश के बाद जानलेवा बुखार ने पांव पसारे, एक युवक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी में बारिश एक तरफ जहां बारिश का कहर जारी है वहीं कई क्षेत्रों में संक्रामक रोगों और जानलेवा बुखार ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। यूपी के शामली में जानलेवा बुखार के कारण एक युवक की जान चली गई। प्राइवेट चिकित्सक ने युवक की डेंगू जैसे लक्षणों से मौत होने की आशंका जताई है। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। जानें कैसे बुखार ले रहा है लोगों की जान :-
बाद में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृत युवक के ताऊ अमर सिंह के मुताबिक जांच के दौरान डॉ. जमशेद ने उन्हें बताया था कि विकास की प्लेटलेट्स कम हैं। इसके बाद ही सोमवार रात हालत बिगड़ने पर उसे शामली के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने आशंका जताई है कि युवक की डेंगू जैसे लक्षण के कारण जान गई है।
कथित चिकित्सकों की लापरवाही से गई विकास की जान
पंजीठ निवासी विकास की मौत में कथित डाक्टरों की लापरवाही सामने आई है। पंजीठ के ग्राम प्रधान इरशाद ने बताया कि पिछले तीन दिन तक परिजन कैराना में विकास का उपचार कराते रहे, लेकिन परिजनों को नहीं पता लगा कि उनके बेटे को डेंगू है। सोमवार शाम कैराना से जवाब मिलने के बाद जब हालत बहुत गंभीर हो गई थी, तब परिजन उसे शामली ले गए, लेकिन नर्सिंगहोम पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही उसकी मौत हो गई थी।
स्वास्थ्य विभाग नहीं गंभीर
इन दिनों मलेरिया, टाइफाइड और वायरल बुखार के बढ़ते प्रकोप से लोग परेशान हैं लेकिन, स्वास्थ्य विभाग ज्यादा गंभीर नहीं दिख रहा है। बुखार से बचाव के लिए अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र में न ही कैंप लगाया गया है और न लोगों को जागरूक किया गया। इसे लेकर लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति भी आक्रोश पनप रहा है।