फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Learned to hack ATM from YouTube, police encounter with gang members

UP: यू ट्यूब से सीखा ATM काटना, गिरोह के सदस्यों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली लगी, चार गिरफ्तार

Fri, 11 Oct 2024 12:01 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 11 Oct 2024 12:01 PM IST
सार

शामली पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से अंतर्राज्यीय एटीएम लूट गिरोह का सदस्य घायल हो गया, चार गिरफ्तार हो गए।

विज्ञापन
UP: Learned to hack ATM from YouTube, police encounter with gang members
गिरफ्तार सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में गुरुवार की देर रात हसनपुर लुहारी की नांगल पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से अंतर्राज्यीय एटीएम लूट गिरोह का सदस्य घायल हो गया, जबकि तीन अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चारों ने थानाभवन, देहरादून, हरिद्वार में वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। सूचना के बाद एसपी रामसेवक गौतम भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि थानाभवन थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ओर अन्य देर रात में गश्त कर रहे थे। इसी बीच हसनपुर लुहारी के पास पुलिस ओर बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग हुई।

विज्ञापन

पैर में गोली लगने से शाहजहांपुर जिले के सिंधौली निवासी बदमाश आशीष पुत्र राकेश घायल हो गया जबकि पुलिस ने उत्तराखंड के गढ़वाल के तपोवन लक्ष्मण जिला निवासी तन्मय शर्मा पुत्र संजीव कुमार, अस्मित भंडारी पुत्र विनोद भंडारी और मुजफ्फरनगर के दुधली निवासी अक्षय कुमार पुत्र ऋषिपाल को गिरफ्तार कर लिया

आरोपियों ने 30 सितम्बर की थानाभवन में एटीएम से चोरी के प्रयास की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। बदमाशों के पास से  घटना में प्रयुक्त बुलेरो कार, तमंचा, 3 कारतूस बरामद किए गए।साथ ही 70 हजार रुपए, दो जोड़ी पायजेब, अंगूठी आदि भी बरामद किए गए।
 

एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों ने 4 अक्टूबर को देहरादून के रायपुर में भी एटीएम का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया था और तोड़फोड़ भी की थी। साथ ही हरिद्वार में भी एटीएम लुट का प्रयास किया था। सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा किया एसपी ने पुलिस टीम को भी सम्मानित करने की बात कही है।
 
कई अन्य वारदातों को अंजाम देना भी किया स्वीकार
पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य विभिन्न राज्यों में एटीएम लुट, चोरी की वारदात को अंजाम देते है। गिरोह में कई अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते हैं जिनकी जांच की जा रही है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।

यू ट्यूब पर सीखा था एटीएम काटने का तरीका
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी तन्मय शर्मा ने यू ट्यूब पर एटीएम को काटने का तरीका वीडियो देखकर सीखा था। वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों को एटीएम मशीन काटने को ट्रेंड करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed