फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Laxmikant said - Waqf property will become government's property in six months...

UP: लक्ष्मीकांत बोले - छह महीने में वक्फ की संपत्ति होगी सरकारी... नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव का ये रहा नतीजा

Thu, 02 Jan 2025 11:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 02 Jan 2025 11:06 PM IST
सार

मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा के चार और सपा के दो पार्षद सदस्य निर्वाचित हो गए। छह वोट निरस्त हो गए, अन्यथा विपक्ष का तीसरा पार्षद भी चुना जा सकता था।

विज्ञापन
UP: Laxmikant said - Waqf property will become government's property in six months...
नए पार्षदों को शपथ दिलाते महापौर हरिकांत आहलूवालिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम की कार्यकारिणी चुनाव में न भाजपा जीती और न सपा हारी। भाजपा सिर्फ चार पार्षद ही चुनावी मैदान में उतार पाई। विपक्ष ने तीन पार्षद चुनाव में उतारे, जिसमें दो पार्षद निर्वाचित हो गए। इस कार्यकारिणी में भाजपा के चार और विपक्ष के दो पार्षद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। छह वोट निरस्त हो गए, अन्यथा विपक्ष का तीसरा पार्षद भी निर्वाचित हो सकता था। 
विज्ञापन

 

चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय स्थित बृहस्पति भवन में कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, एमएलसी और 90 पार्षदों ने मतदान किया। सुबह 11:30 बजे भाजपा ने पार्षद अनिल वर्मा, संदीप रेवड़ी, दीपिका शर्मा और नरेश कुमार कश्यप को कार्यकारिणी में सदस्य बनाने के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया। सपा ने कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला, इकरामुद्दीन सैफी, मुस्लिम लीग एवं एआईएमआईएम ने रिजवान अंसारी को प्रत्याशी बनाया। दोपहर 1:30 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। 96 में से 90 वोट सही मिले, जबकि 6 वोट निरस्त कर दिए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में भाजपा के चारों पार्षद कार्यकारिणी चुनाव में निर्वाचित हो गए और समाजवादी पार्टी के दोनों प्रत्याशी जीत गए। मुस्लिम लीग व एआईएमआईएम से प्रत्याशी पार्षद रिजवान अंसारी को सिर्फ आठ वोट मिले। विपक्ष के नेताओं का कहना कि वोट निरस्त नहीं होते तो उनका एक प्रत्याशी भी कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हो जाता। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। निर्वाचित सदस्यों के साथ भाजपा और विपक्ष ने जश्न बनाया। चुनाव में न भाजपा जीती और न सपा हारी। जिसके जितने सदस्य बाहर हुए थे, उतने ही निर्वाचित हो गए।
 
विज्ञापन

कहकशां को शपथ दिलाई
वार्ड-76 लिसाड़ीगेट में उपचुनाव में जीतीं कहकशां को कार्यकारिणी चुनाव से एक घंटा पहले महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने सूरजकुंड स्थित कैंप कार्यालय में शपथ दिलाई। उसके बाद ही कहकशां ने कार्यकारिणी चुनाव में मतदान किया। कहकशां पूर्व पार्षद एवं पार्षदपति शाहिद अब्बासी की पुत्रवधू है। वहीं, सपा ने पार्षद कीर्ति घोपला को दोबारा कार्यकारिणी में भेजकर नगर निगम व भाजपा को बड़ा संदेश दिया है। कीर्ति घोपला का कहना है कि निगम की बोर्ड बैठक और कार्यकारिणी में विपक्ष के मुद्दों मजबूती से रखा जाएगा।
 

ये पार्षद हुए थे कार्यकारिणी से बाहर
भाजपा के चार पार्षद राजीव गुप्ता, दीपक वर्मा, विक्रांत ढाका और रेखा ठाकुर बाहर हो गए थे। सपा से पार्षद कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला व नाजरीन शाहिद अब्बासी के नाम की भी लॉटरी में पर्ची निकल गई थी। 
 

वक्फ बोर्ड की संपत्ति छह माह में सरकारी
राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने संभल हिंसा और वक्फ बोर्ड की जमीन को लेकर मीडिया से बातचीत की। डॉ. वाजपेयी ने मीडिया के सवाल पर कहा कि संभल में सीओ अनुज चौधरी गदा लेकर चल रहे हैं तो कांग्रेस व सपा को क्या आपत्ति है। मेरे पास दो गदा हैं। एक कांग्रेस और दूसरी सपा को दे सकता हूं। वक्फ बोर्ड की जमीन पर डॉ. वाजपेयी ने कहा कि छह महीने में उनकी सारी संपत्ति सरकार के अधीन हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed