{"_id":"68e8087de2d138e8850fc9c4","slug":"up-killer-of-meerut-couple-killed-in-police-encounter-in-bareilly-2025-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ मे दंपती का हत्यारा बरेली में पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 15 नामों से सात जिलों में क्राइम करता था 'शैतान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ मे दंपती का हत्यारा बरेली में पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 15 नामों से सात जिलों में क्राइम करता था 'शैतान'
Fri, 10 Oct 2025 12:39 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:39 AM IST
सार
Meerut News: बरेली में मारे गए बदमाश इफ्तेखार ने साल 2020 में जानी के रसूलपुर धौलड़ी गांव में डकैती के दौरान दंपती की हत्या की थी। उसने धूम, सोल्जर, शैतान, मोटा, फौजी समेत 15 नाम रखे थे, जो कई पतों पर दर्ज थे।
विज्ञापन
Bareilly Encounter
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी इफ्तेखार उर्फ शैतान उर्फ फौजी को ढेर कर दिया। बिलवा कृषि फॉर्म के पास हुई मुठभेड़ में एसओजी का हेड कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
हत्यारोपी ने वर्ष 2020 में मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धौलड़ी में संजीव कुमार गर्ग के घर डकैती डाली थी। वहां पर संजीव के पिता सत्येंद्र कुमार व मां सरिता गर्ग की हत्या कर दी थी। साथ ही तीन किग्रा चांदी, सोने के जेवर और 60 हजार रुपये लूट ले गया था। इफ्तेखार के पास से घटना में प्रयुक्त .32 बोर की ऑटोमेटिक पिस्टल, 18 कारतूस, दो मैगजीन, 10 खोखे, 28,300 रुपये और बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इनामी बदमाश इफ्तेखार पिछले साल बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में हुई डकैती और साल-2020 में मेरठ दंपती हत्याकांड और डकैती में भी वांछित था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। हत्यारोपी के इफ्तेकार, इफ्तेखार, धूम, सोल्जर समेत 15 नाम और कई जिलों में सात पते सामने आए हैं। मृतक के पास से जो आधार कार्ड मिला, उस पर गाजियाबाद का पता दर्ज है। पुलिस उसकी तस्दीक कर रही है।
पुलिस के पास इफ्तेखार के 15 नामों व सात पतों की सूची सामने आई है। एसएसपी ने आशंका जताई कि उसके और भी नाम-पते हो सकते हैं, जिनके आधार पर उसने अपराध के बाद जमानत ली हो। पुलिस फिलहाल अब तक प्रकाश में आए सात पतों की तस्दीक में जुटी है।

इन सात जिलों में मिले 19 मुकदमे
बरेली में चार, गौतमबुद्ध नगर में पांच, बहराइच में चार, हरदोई में दो, गोंडा में एक, बाराबंकी में दो, मेरठ में एक मुकदमा दर्ज है
ये नाम आए सामने
इफ्तेखार, धूम, लड्डे, सोल्जर, लोधा, सैदान, शाकिर, रोहित, मोटा, शैतान, इफ्तखार, फिरोज, इश्तहार और फौजी।

बदमाश के अब तक प्रकाश में आए सात पते
- बरी चौक, कादरगंज रोड, थाना गंज डुंडवारा, जिला कासगंज।
- जगत भट्टा ग्राम भूपखेड़ी, थाना टीला मोड़, जिला गाजियाबाद।
- ग्राम मखरेडा, थाना मुरादनगर, जनपद गाजियाबाद।
- मोहल्ला मुकर्रमपुर, कस्बा सीरसी, जनपद संभल।
- दुर्वेदी थाना बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर।
- आलमपुर, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर।
- ग्राम डेराबोजी, थाना परौर, जनपद शाहजहांपुर।