फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Key Accused with rs1 Lakh Bounty Arrested in Vikram Sharma Murder Case

UP: विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ी गिरफ्तारी, एक लाख का इनामी आरोपी दबोचा, तीन महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा

Thu, 14 May 2026 08:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 May 2026 08:04 AM IST
सार

देहरादून के बहुचर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तीन महीने से फरार एक लाख रुपये के इनामी आरोपी यशराज सिंह को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी हत्या के बाद पश्चिम बंगाल में छिपा हुआ था और लगातार ठिकाने बदल रहा था।

विज्ञापन
UP: Key Accused with rs1 Lakh Bounty Arrested in Vikram Sharma Murder Case
विक्रम शर्मा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बहुचर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में दून पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड को बड़ी सफलता मिली है। करीब तीन महीने से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी यशराज सिंह को संयुक्त टीम ने सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए पश्चिम बंगाल में छिपा हुआ था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। गिरफ्तार आरोपी रेलवे में खाद्य पदार्थों की सप्लाई करता था।

विज्ञापन


13 फरवरी को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के बाहर जिम से निकलते समय झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद डालनवाला कोतवाली में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या की साजिश झारखंड से आए युवकों ने रची थी।

विज्ञापन

मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि छह अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी और कुर्की वारंट जारी करवाए थे। सभी छह आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को टीम ने मुखबिर की सूचना पर सहारनपुर में दबिश देकर यशराज सिंह को रेलवे रोड स्थित होटल सूर्यलोक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यशराज ने कई अहम खुलासे किए। उसने बताया कि वह टाटानगर रेलवे स्टेशन पर दुकानों में नमकीन, चिप्स और अन्य सामान की सप्लाई करता था। उसके साथी विशाल सिंह ने विक्रम शर्मा को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी जिसमें आकाश प्रसाद, अंकित वर्मा, जितेंद्र साहू और मोहित उर्फ अक्षय ठाकुर को शामिल किया गया।

आरोपियों ने इससे पहले दिल्ली और नोएडा में भी विक्रम शर्मा की हत्या का प्रयास किया था लेकिन भीड़भाड़ के कारण सफल नहीं हो पाए। इसके बाद आरोपियों ने देहरादून में हत्या की साजिश रची। अंकित वर्मा को विक्रम शर्मा की रेकी के लिए कई बार देहरादून भेजा गया। पता चला कि विक्रम शर्मा सुबह जिम अकेले जाता है जिसके बाद जिम के बाहर हत्या की साजिश रची। यशराज ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो उसके पिता की थी। उसने ही आरोपी आकाश प्रसाद को फ्लाइट टिकट और अन्य खर्चों के लिए यूपीआई के जरिये पैसे भेजे थे।

 
विज्ञापन

हरिद्वार में होटल और किराये की स्कूटी का भुगतान भी उसी के माध्यम से किया गया था। हत्या के बाद यशराज अपने पिता और अन्य साथियों के साथ फरार हो गया था। उसका पिता राजकुमार सिंह पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक यशराज पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में अपनी बुआ के घर छिपा हुआ था।

हाल ही में वह अपने पिता के वकील से मिलने हरिद्वार आया था और कानूनी सलाह लेने सहारनपुर पहुंचा जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस अब मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
 

बाकी आरोपियों के भी बंगाल में छिपे होने की आशंका
विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे आशुतोष, अंकित, विशाल, आकाश और जितेंद्र साहू के भी पश्चिम बंगाल में ही छिपे होने की आशंका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तो उत्तराखंड से झारखंड में दबिश देने गई टीमें महीनों वहां डेरा जमाए रहीं लेकिन आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी थीं। होली के पहले काले रंग की स्कॉर्पियों में विक्रम को गोली मारने वाले शूटर दिखे थे जिनका झारखंड पुलिस की टीम ने पीछा भी किया था लेकिन वह खड़कपुर के रास्ते पश्चिम बंगाल में घुस गए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस हत्याकांड के बाकी आरोपियों ने भी छिपने के लिए पश्चिम बंगाल को ही ठिकाना बनाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed