{"_id":"69772b42a1c192a03b0cb393","slug":"up-it-is-not-love-jihad-now-it-is-right-to-name-it-gym-jihad-said-up-women-commission-chairperson-2026-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'लव जिहाद नहीं, अब जिम जिहाद नाम देना सही', मेरठ में बोलीं यूपी महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'लव जिहाद नहीं, अब जिम जिहाद नाम देना सही', मेरठ में बोलीं यूपी महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान
Mon, 26 Jan 2026 02:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:22 PM IST
सार
Meerut News: बबीता चौहान ने मेरठ सर्किट हाउस में कामधेनु गोशाला समिति मथुरा की फीचर फिल्म गोदान का पोस्टर जारी किया। इस दौरान उन्होंने युवतियों से सचेत हो जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
गोदान फिल्म का पोस्टर जारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि अब लव जिहाद की जगह इसे जिम जिहाद नाम देना ज्यादा सही रहेगा। मिर्जापुर की घटना इसका उदाहरण हैं। जिम में महिला ट्रेनर होनी चाहिए। ब्यूटी पार्लर में भी महिलाएं हों। जितना जिहाद जिम में चल रहा है, उतना कहीं और नहीं चल रहा।
विज्ञापन
बबीता चौहान ने रविवार को सर्किट हाउस में कामधेनु गोशाला समिति मथुरा की फीचर फिल्म गोदान का पोस्टर जारी किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जिम जिहाद जैसे मामलों में आयोग सख्त है और इस संबंध में अभियान की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसके तहत महिला वर्ग को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
पोस्टर विमोचन के मौके पर फिल्म निर्माता विनोद कुमार चौधरी, कोऑर्डिनेटर शांतनु शुक्ला, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल सिंह बजरंगी, डॉ. शुभनीष चौधरी, पूजा बंसल, मंजू सेठी और राजकमल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन