फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: infamous badmash in meerut attacked family in Gunfire one died saveral injured

यूपी में 50 हजार के इनामी बदमाश ने सो रहे परिवार पर बरसाई गोलियां, एक की मौत, कई गंभीर

Tue, 18 Sep 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 18 Sep 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
UP: infamous badmash in meerut attacked family in Gunfire one died saveral injured
यह दुस्साहसिक वारदात यूपी के हस्तिनापुर की है। यहां  अलीपुर मोरना गांव सोमवार रात तीन बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। सनसनीखेज और दुस्साहसिक वारदात में 50 हजार के इनामी बदमाश सोनू और उसके साथियों ने एक परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी अखिलेश कुमार और एसपी देहात राजेश कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। जानें क्या था पूरा मामला:-
loader
यह दुस्साहसिक वारदात यूपी के हस्तिनापुर की है। यहां  अलीपुर मोरना गांव सोमवार रात तीन बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। सनसनीखेज और दुस्साहसिक वारदात में 50 हजार के इनामी बदमाश सोनू और उसके साथियों ने एक परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी अखिलेश कुमार और एसपी देहात राजेश कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। जानें क्या था पूरा मामला:-

पुलिस के अनुसार मामला हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के अलीपुर मोरना गांव का है, जहां पर 50 हजारी के इनामी, वांटेड सोनू और दूसरे पक्ष जॉनी में गैंगवार चल रही हैं। साल 2010 में जॉनी पक्ष ने सोनू के पिता धर्म सिंह की हत्या कर दी थी जिसके बदले में सोनू ने 11 जुलाई 2018 को जॉनी के पिता प्रेम सिंह पप्पी और मां मुनेश की गोली बरसाकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद गांव में पुलिस और पीएसी का पहरा लगा हुआ था। कुख्यात सोनू दंपति की हत्या के बाद से फरार चल रहा है। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश में लगी थी।

इसके बावजूद भी कुख्यात ने अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर गांव में पहुंचकर जॉनी के घर पर हमला बोल दिया। जहां पर सो रहे लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिसमें राजा नाम के व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि प्रेम सिंह का बेटा जॉनी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस गोलीबारी में जॉनी के परिवार के पांच लोग भी घायल हो गए। पुलिस के पहरे के बीच हुई इस वारदात के बाद घर में चीख पुकार तो गांव में शोर मच गया। इंस्पेक्टर हस्तिनापुर के अनुसार हमलावरों की तलाश में जंगल में कांबिंग की जा रही है।

घर पहुंचकर बोल दिया हमला

प्रेम सिंह और उसकी पत्नी की हत्या के बाद गांव में उसकी परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी तैनात थी। इसके बावजूद भी कुख्यात सोनू वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। सोनू के पिता धर्म सिंह की हत्या के मामले में प्रेम सिंह का बेटा जॉनी कई साल से जेल में बंद था। एक माह पहले ही जॉनी जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। तभी से सोनू उसको मारने की फिराक में था। पुलिस का कहना है कि सोनू अपनी पिता की हत्या का बदला लेने के लिए ही प्रेम सिंह के परिवार को मारना चाहता था। इसीलिए परिवार ने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। हत्या के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के रवैये को लेकर गांव में हंगामा किया। घायल जॉनी को मेरठ रेफर कर दिया गया है। तीन गोलियां लगने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

प्रेम सिंह और मुनेश की हत्या में राजा चश्मदीद था। इसलिए ही राजा को भी सोनू ने निशाना बनाया। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में खूनी गैंगवार चल रही थी। हत्या करने वाला सोनू 50 हजार का इनामी है। सोनू पहले भी दंपति की हत्या कर चुका है। उसकी तलाश में जंगल में कॉबिंग की जा रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed