फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: in the name of Triple talaq and halala Government creating wall says kari Shafiqurrahman

यूपी: 'तीन तलाक... हलाला और गोरक्षा के नाम पर मुसलमानों को बांट रही सरकार'

Thu, 23 Aug 2018 01:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 23 Aug 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
UP:  in the name of Triple talaq and halala Government creating wall says kari Shafiqurrahman
बकरीद पर नमाज पढ़ते लोग - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में बकरीद के नमाज से पहले कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि दुनिया भर में मुसलमानों के साथ साजिश हो रही है। देश में तीन तलाक और हलाला के नाम पर हमारे परिवारों में दीवारें खड़ी करने का काम किया जा रहा है। गो रक्षा के नाम पर मुसलमानों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने मुसलमानों को अपने आपको को संभालने और ईमान पर रहने की सलाह दी :- 
विज्ञापन

कारी शफीकुर्रहमान शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह पर बकरीद की नमाज से पहले तकरीर कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में शख्सियत की तालीम को इस्लाम की तालीम से अधिक माना जा रहा है। हम शख्सियत के नाम पर बंटने लगे हैं। एक-दूसरे के खिलाफ बोलने लगे हैं। उन्होंने मुसलमानों को एकजुट होने का संदेश दिया। कहा कि हमारी एकजुटता को भंग करने का काम किया जा रहा है। 

अल्लाह से डरो, बंदों से नहीं
कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि इसी मुल्क के अंदर बहुत से राज्य हैं। मीट का कारोबार मुसलमान नहीं बल्कि गैर मुस्लिम कर रहे हैं। देश की सबसे बड़ी मीट एक्सपोर्ट कंपनी जैन समाज के व्यक्ति की है। फिर भी मुसलमानों को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों अल्लाह से डरो, बंदों से नहीं। कुर्बानी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हजारों साल से मुसलमान कुर्बानी करता चला आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed