फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Illegal colonies demolished in these two villages of Meerut; a crowd of 500 people gathered in Uldepur.

यूपी: मेरठ के इन दो गांवों में ध्वस्त की गईं अवैध कॉलोनियां, उल्देपुर में इकट्ठा हो गई 500 लोगों की भीड़

Mon, 05 Oct 2026 10:46 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 05 Oct 2026 10:46 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने उल्देपुर से एक किमी दूर स्थित अम्हेडा व सिखेड़ा गांव में बनी अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया। उल्देपुर में भी कार्रवाई के डर से लोग एकत्र हो गए। मगर मेडा के अधिकारी वहां नहीं गए। 

विज्ञापन
UP: Illegal colonies demolished in these two villages of Meerut; a crowd of 500 people gathered in Uldepur.
सिखेड़ा में कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में 100 से ज्यादा अवैध कॉलोनियों को लेकर कार्रवाई की जद में आए गांव उल्देपुर से करीब एक किमी पहले अम्हेडा व सिखेड़ा गांव में बनी अवैध कॉलोनियों पर मेरठ विकास प्राधिकरण ने सोमवार को बुलडोजर चला दिया। बिना मानचित्र के कॉलोनियों को विकसित करने वाले लोगों की प्राधिकरण के अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई। लोगों ने प्राधिकरण पर कार्रवाई के नाम पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। उधर, बुलडोजर आने की जानकारी लगने पर उल्देपुर में लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि, प्राधिकरण की टीम उल्देपुर गांव में पहुंचने का साहस नहीं जुटा सकी।
विज्ञापन

प्राधिकरण की प्रवर्तन अधिकारी निकिता सिंह टीम को लेकर गंगानगर से सिखेड़ा मार्ग पर पहुंचीं। अम्हेडा गांव में सोराज सिंह की करीब छह हजार वर्गमीटर में अवैध कॉलोनी स्वाति एंक्लेव के नाम से विकसित हो रही थी। प्राधिकरण की टीम ने सड़क, सीवर व बिजली के खंभे ध्वस्त कर दिए। जानकारी लगने पर कॉलोनी विकसित करने वाले लोग भी वहां पहुंच गए। प्राधिकरण की टीम का विरोध किया और कार्रवाई में भेदभाव का आरोप भी लगाया हैं। इस पर टीम ने दोबारा उक्त कॉलोनी में बुलडोजर चलाया और प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय भी तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद प्राधिकरण की टीम सिखेड़ा गांव में पहुंच गई। वहां पर अमित कुमार द्वारा अवैध कॉलोनी करीब 4500 वर्गमीटर भूमि पर बनाई जा रही थी। टीम ने सड़क, बाउंड्रीवॉल, साइट ऑफिस समेत अन्य निर्माण भी हटाया।
 
विज्ञापन

उल्देपुर नहीं पहुंची प्राधिकरण की टीम
प्राधिकरण की टीम ने करीब दो घंटे सिखेड़ा गांव मार्ग पर दोनों अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। बुलडोजर लेकर प्राधिकरण की टीम उल्देपुर आ सकती है, इसकी जानकारी लगते ही लोगों में खलबली मच गई। उल्देपुर में 500 से अधिक लोग पहुंच गए। प्राधिकरण की टीम सिखेड़ा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त करने के बाद वापस गंगानगर वाले रास्ते से लौट आई। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना का कहना है कि अवैध कॉलोनी पर लगातार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।

न्यायिक आयोग का इंतजार
सुप्रीम कोर्ट ने उल्देपुर में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने का आदेश दिया हुआ है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक आयोग का गठन किया है। प्राधिकरण द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर न्यायिक आयोग के लिए 35 लाख रुपये भी भेज दिए हैं। प्राधिकरण का कहना है कि न्यायिक आयोग का इंतजार है। उनके निर्देशन पर उल्देपुर में अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

ये भी देखें...
बागपत में बुजुर्ग की हत्या: कुल्हाड़ी और फरसे से किए आठ वार, पास ही पड़ी थी कटी अंगुली व शराब की खाली बोतलें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed