फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: hockey stick bid in crossed 18 thousand, PM Modi got it in Meerut, CM Yogi gave as gift

UP:पीएम मोदी को खेलनगरी में मिली हॉकी स्टिक की बोली 18 हजार पार, सीएम योगी ने दी थी भेंट

Tue, 04 Oct 2022 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Oct 2022 12:23 PM IST
सार

प्रधानमंत्री की हॉकी स्टिक की बोली 18 हजार पार पहुंच गई है। पहले बोली लगाने की अंतिम तिथि 2 अक्तूबर थी। अब इसे बढ़ाकर 12 अक्तूबर कर दिया गया है।  2 जनवरी 2021 को खेल विवि के शिलान्यास के समय सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी को इस हॉकी स्टिक को भेंट किया था।  

विज्ञापन
UP: hockey stick bid in crossed 18 thousand, PM Modi got it in Meerut, CM Yogi gave as gift
पीएम मोदी को हॉकी स्टिक भेंट करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिए गए हॉकी स्टिक प्रतीक चिन्ह की बोली 18500 रुपये तक पहुंच गई है। अभी तक 30 लोग बोली लगा चुके हैं। सरकार ने बोली की अंतिम तिथि अब 12 अक्तूबर कर दी है।

विज्ञापन


इस हॉकी स्टिक के प्रतीक चिन्ह का बेस प्राइज 7600 रुपये था। दो जनवरी 2021 को मेरठ स्थित सलावा में मेजर ध्यानचंद खेल विवि के शिलान्यास कार्यक्रम में हॉकी स्टिक बतौर प्रतीक चिह्न दी गई थी। आमजन भी हॉकी स्टिक प्रतीक चिह्न की बोली pmmementos.gov.in पर जाकर लगा सकते हैं।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: तूल पकड़ रहा दीपक हत्याकांड, धरने पर बैठे परिजन बोले- मुख्यमंत्री से बात कराओ, CBI से जांच कराओ

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी के उपहारों की नीलामी में खेलनगरी मेरठ की हॉकी स्टिक को भी शामिल किया गया है। यह स्टिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो जनवरी 2021 को सलावा में खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास के समय पीएम को भेंट की थी। प्रतीक चिह्न में स्टिक के साथ चक्का (डिस्कस) भी जुड़ा है। 

12 अक्तूबर शाम पांच बजे तक पीएम को मिले उपहारों की ऑनलाइन बोली लगाई जा रही है। 30 सितंबर की शाम पांच बजे तक 19 लोग इस खास हॉकी स्टिक के लिए बोली लगा चुके थे। इसका बेस प्राइस 7600 रुपये रखा गया है। संस्कृति मंत्रालय के फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर हॉकी स्टिक की नीलामी के बारे में जानकारी दी गई है। इस स्टिक का वजन 4000 ग्राम, चक्का सहित ऊंचाई 30 सेंटीमीटर, चौड़ाई दस सेंटीमीटर और लंबाई 69 सेंटीमीटर है। 

आप भी नीलामी में ले सकते हैं भाग
अगर आप ये खास हॉकी स्टिक लेना चाहते हैं तो pmmementos.gov.in पर जाकर अपना अकाउंट बनाएं और बोली में भाग लें। बोली 12 अक्तूबर तक लगाई जाएंगी। इन उपहारों से मिली धनराशि को 'नमामि गंगे' योजना में खर्च किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed