फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP government will not be formed without Congress in the year 2027: Avinash Pandey

वर्ष 2027 में कांग्रेस के बिना नहीं बनेगी उप्र की सरकार : अविनाश पांडे

Thu, 17 Jul 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
UP government will not be formed without Congress in the year 2027: Avinash Pandey
मेरठ..कंवलजीत..होटल डिरोज में कांग्रेस के सम्मलेन में पहुंचे पदाधिकारी.....संवाद
मेरठ। वर्ष 2027 में कांग्रेस के बिना उप्र की सरकार नहीं बनेगी। उप्र में कांग्रेस पांच स्तरीय संगठन मजबूत कर रही है। तीसरे स्तर पर संगठन पहुंच गया है। 15 अगस्त तक पांच स्तरीय स्तर का संगठन बनकर तैयार हो जाएगा। पंचायत स्तरीय चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी। चुनाव में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ मिलकर भाजपा को उखाड़ने का काम किया जाएगा। यह बातें अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उप्र के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहीं।
विज्ञापन

अविनाश पांडे बुधवार को छावनी क्षेत्र स्थित एक विवाह मंडप में आयोजित जोनल समीक्षा एवं कार्यशाला में 14 जिलों के संगठन की समीक्षा बैठक के उपरांत मीडिया से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उप्र में राजनीति नई करवट ले रही है। ऐसे में कांग्रेस की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। प्रदेश में जनता का दोहन हो रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस संगठन आम जनता की आवाज बनकर सरकार से प्रश्न पूछेगी। उप्र की सड़कें हों या फिर लोकसभा सभी जगह सांसद राहुल गांधी जनता की आवाज बने हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठनों के माध्यम से पर्यावरण, राजनीति, सामाजिक कार्यक्रम करके जनता की बच पहुंचा जाएगा। 14 जिलों के मंडल, जिला, ब्लॉक स्तरीय संगठन की समीक्षा में आए परिणामों से साफ हो गया है कि मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं के उत्साह से उप्र में कांग्रेस का परचम लहराएगा। मेरठ में हाईकोर्ट बैंच के मुद्दे पर भी कांग्रेस काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यूपी में कांग्रेस के मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए बहुत चेहरे हैं। कांग्रेस कभी भी पूर्वानुमान से सीएम प्रत्याशी घोषित नहीं करती है। उन्होंने बनारस की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी सरकार लोगों पर अत्याचार कर रही है। भाजपा सरकार का संविधान में कोई विश्वास नहीं है। लोगों को आतंकित करके विशेष समाज को टारगेट करने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस सभी मान्यताओं को सम्मान देती है। कांवड़ हो या हज यात्रा सभी की सेवा और सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर बिहार में वोटर लिस्ट में खेल हो रहा है आने वाले समय में यूपी में भी भाजपा सरकार ऐसा कर सकती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पूरे देशवासियों को साथ लेकर मजबूती से संघर्ष कर रहे हैं। सभी समाजों का विकल्प केवल कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि न्याय प्रणाली में सुधार की आवश्यकता है।


यूपी में स्कूल बंद करके खोली जा रही हैं मधुशाला: अजय राय
सरकार शिक्षा का अधिकार छीनकर प्रदेश के लोगों को बना रही है शराबी
मेरठ। अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उप्र में भाजपा सरकार अन्याय कर रही है। पांच हजार विद्यालय बंद करके 50 हजार मुधशालाएं खोली जा रही हैं। सरकार उप्र की जनता को शराबी बना रही है। गरीबों से शिक्षा का अधिकार छीना जा रहा है। इसकी लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर राज्यपाल का घेराव करेंगे।

उन्होंने लखनऊ में नाले में गिरे सुरेश लोधी का जिक्र करते हुए कहा कि जहां पर भाजपा की पूरी सरकार रहती हो वहां नाले में एक व्यक्ति गिर गया। उसके शव को तलाश करने में भी सरकारी मशीनरी कामयाब नहीं हो सकी। उसके परिवार वालों ने ही 28 घंटे बाद शव को खोजा। उप्र की भाजपा सरकार को बदलने के लिए कांग्रेस वचनबद्ध है। भाजपा सरकार ने हमारे नेता का अपमान किया है, उसका बदला हम उप्र से भाजपा को उखाड़कर कर लेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, पूर्व सांसद मीमअफजल, दानिश अली, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, ओमवती, सईदुज्जमा, जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, शहर अध्यक्ष रंजन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed