फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP girl students ruckus When flying squad asked them to remove their hijab

परीक्षा केंद्र पर हंगामा: उड़नदस्ते ने हिजाब हटाने के लिए कहा तो भड़क गईं छात्राएं, वीसी को लिखा पत्र

Thu, 30 May 2024 09:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुरादनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुरादनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 May 2024 09:12 AM IST
सार

मुरादनगर के तेजपाल सिंह त्यागी कुशलपाल त्यागी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में स्नातक की परीक्षा में नकल की जांच करने पहुंचे उड़न दस्ते ने हिजाब हटाने को कहा तो छात्राएं भड़क गई।

विज्ञापन
UP girl students ruckus When flying squad asked them to remove their hijab
हिजाब को लेकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादनगर के तेजपाल सिंह त्यागी कुशलपाल त्यागी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में स्नातक की परीक्षा के दौरान 17 मई को जांच के लिए सीसीएसयू का उड़नदस्ता पहुंचा। इस दौरान उड़नदस्ते में शामिल सदस्यों ने छात्राओं से हिजाब हटाकर परीक्षा देने को कहा। इस पर परीक्षा दे रहीं छात्राएं भड़क गईं और हंगामा कर दिया। मौके पर मौजूद डिग्री कॉलेज की प्राचार्य और शिक्षकों ने छात्राओं को शांत कराया।

विज्ञापन


मामले में प्राचार्य व छात्राओं ने सीसीएसयू के वीसी पत्र भेजकर शिकायत की है। कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. शिखा रस्तोगी ने सीसीएसयू की वीसी को लिखे पत्र में कहा है कि 17 मई को उनके कॉलेज में स्नातक (एनईपी) की परीक्षा चल रही थी। 10:30 बजे सीसीएसयू का उड़नदस्ता कक्ष में निरीक्षण करने आया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  West UP News Live: मेरठ में महिला की पेचकस घोंपकर की हत्या,पति हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने परीक्षा दे रही छात्राओं से हिजाब हटाने को कहा। छात्राओं से हाथ ऊपर करने को भी कहा गया। जिससे छात्राओं में रोष पनप गया और उन्होंने हंगामा किया। आरोप है कि कक्ष निरीक्षक ने उड़नदस्ते की कार्यशैली पर सवाल उठाए तो उन्होंने उनके साथ भी अनुचित व्यवहार किया।

पूरे प्रकरण की सीसीटीवी फुटेज वीसी को उपलब्ध कराई गई है। प्राचार्य का कहना है कि उड़नदस्ते के इस कृत्य से बड़ा विवाद पैदा हो सकता था, ऐसे में प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए। उड़नदस्ते में कोई भी महिला सदस्य नहीं थी। वीसी ने इस प्रकरण की जांच परीक्षा नियंत्रक को सौंपी है।

परीक्षा खत्म होने के बाद भी हुआ हंगामा
परीक्षा देने के बाद जब छात्राएं कक्ष से बाहर आईं तो उन्होंने कॉल कर मामले की जानकारी अपने अभिभावकों को दी। सूचना पर मौके पर काफी संख्या में अभिभावक कॉलेज पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

इस दौरान छात्राओं ने कहा कि उनके साथ आगे से ऐसा कुछ हुआ तो वह दोबारा परीक्षा देने के लिए नहीं आएंगी। प्रबंधन ने किसी तरह समझाकर छात्राओं और अभिभावकों को शांत कराया। वहीं, सीसीएसयू के परीक्षा संयोजक डॉ. शिवराज सिंह ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed