{"_id":"641eb5009f19e7c0a3044188","slug":"up-gangster-case-will-be-filed-against-vehicle-thieves-in-other-states-delhi-haryana-police-investigating-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वाहन चोरों पर दूसरे राज्यों में होगा गैंगस्टर का मुकदमा, आपराधिक इतिहास खंगाल रही दिल्ली-हरियाणा की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वाहन चोरों पर दूसरे राज्यों में होगा गैंगस्टर का मुकदमा, आपराधिक इतिहास खंगाल रही दिल्ली-हरियाणा की पुलिस
Sat, 25 Mar 2023 02:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 25 Mar 2023 02:17 PM IST
सार
सोतीगंज के कबाड़ियों और वाहन चोरों ने दूसरे राज्यों में अपने ठिकाने बना लिए हैं। सोतीगंज के वाहनचोरों की संदिग्ध भूमिका दिल्ली और हरियाणा राज्यों में सर्वाधिक आ रही है।
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के सोतीगंज के वाहन चोरों के खिलाफ अब दूसरे राज्यों की पुलिस कानूनी शिकंजा कसने के लिए तैयार है। दिल्ली और हरियाणा की पुलिस वाहन चोर और कबाड़ियों का आपराधिक इतिहास सदर बाजार थाने से खंगाल रही है।
विज्ञापन
इसके बाद अपने राज्य के जिले के थाने में दर्ज मुकदमों में पुलिस गैंगस्टर बनाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। सोतीगंज बंद होने के बाद दूसरे राज्यों और आसपास के जिलों में वाहनों का कटान हो रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सोतीगंज के कबाड़ियों और वाहन चोरों की संदिग्ध भूमिका दिल्ली और हरियाणा राज्यों में सर्वाधिक आ रही है
विज्ञापन
सोतीगंज के कबाड़ियों और वाहन चोरों की संदिग्ध भूमिका दिल्ली और हरियाणा राज्यों में सर्वाधिक आ रही है। जिसको लेकर दूसरे राज्यों की पुलिस ने सदर बाजार थाने से कुछ वाहन चोरों का आपराधिक इतिहास लिया है।
सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत ने बताया कि दूसरे राज्यों की पुलिस वाहन चोर और कबाड़ियों का आपराधिक इतिहास ले रही है। जिन मुकदमों में गैंगस्टर नहीं बना है। उन मुकदमों में गैंगस्टर की कार्रवाई दूसरे राज्यों की पुलिस करेगी।
सोतीगंज हो गया शिफ्ट सोतीगंज में तो वाहनों का कटान पूरी तरह से बंद हो गया है, लेकिन आसपास के जिलों और राज्यों में वाहन चोर और कबाड़ी कटान करा रहे है। चर्चा है कि हापुड़, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर की तरफ शिफ्ट हो गया है। आसपास के जिलों के अलावा दूसरे राज्यों में कबाड़ी अपनी जड़ों को मजबूत कर रहे हैं।