यूपी: 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या, गांव में फोर्स तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में मामूली बात पर हुए विवाद में रविवार देर रात को 50 हजार के इनामी सतीश घोड़ा की हत्या कर दी गई। घटना पर दूसरा साथी भीड़ से छूटकर फरार हो गया। सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार, किठौर क्षेत्र के भटीपुरा निवासी सतीश उर्फ घोड़ा पुत्र अजब सिंह किठौर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। जिसके खिलाफ किठौर, मुंडाली और दौराला व अलग अलग थानों में 21 मामले दर्ज हैं। जिसकी किठौर थाने में 444-ए हिस्ट्रीशीट खुली हुई थी।
डेढ़ माह पहले शराब माफिया सतीश उर्फ घोड़ा ने दौराला पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें एक सिपाही गोली लगने से बाल बाल बच गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। सतीश पर 50 हजार का इनाम घोषित था।
शराब माफिया होने के साथ सतीश घोड़ा दबंग था जिसका अपने गांव में अपनी ही बिरादरी के चंद्रपाल से विवाद चल रहा था। रविवार रात को हिस्ट्रीशीटर अपने दोस्त अनिल को साथ लेकर गांव में चंद्रपाल के घर पहुंचा और गाली गलौच कर दी। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई तो विवाद के बाद मारपीट हो गई।
मारपीट में हिस्ट्रीशीटर के सिर में लोहे की रॉड लग गई और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। वहीं हिस्ट्रीशीटर का मित्र धोलड़ी निवासी अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी देहात का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी चंद्रपाल उसके भाई आनंद पुत्र कालीकरण और जयकांत के खिलाफ देर रात हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
शाम को दोनों में हुआ था विवाद
सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि शाम के समय चंद्रपाल और सतीश घोड़ा में विवाद हुआ था। दोनों ने ही शराब पी रखी थी। जिसको लेकर आपस में कुछ कहासुनी हो गई थी। रात में सतीश अपने दोस्त को लेकर चंद्रपाल के घर पहुंचा और महिलाओं को भी गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी।
कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं
एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। हिस्ट्रीशीटर और इनामी की पीटकर हत्या की है, आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/