फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Farmers tube wells will run on solar, farmers will genrate selling electricity

बढ़ेगी आय: अब सौर ऊर्जा से चलेंगे नलकूप, बिजली बेचकर मालामाल होंगे यूपी के किसान

Mon, 26 Feb 2024 04:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 26 Feb 2024 04:10 PM IST
सार

यूपी के किसान अब सौर ऊर्जा से नलकूप चलाएंगे बौर बिजली बेचकर अपनी आमदनी बढ़ाएंगे। योजना के पहले चरण में मेरठ के 145 किसानों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
UP Farmers tube wells will run on solar, farmers will genrate selling electricity
खेत पर लगा नलकूप । संवाद

विस्तार

यूपी में जल्द ही किसानों के निजी नलकूप सोलर से चलते नजर आएंगे। सरकार की इस योजना से जहां किसानों को बिजली की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा, वहीं अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी बढ़ाएंगे।

विज्ञापन


सोलर पंप लगाने के लिए सरकार ने लागत पर 60 प्रतिशत अनुदान देने का भी निर्णय लिया है। पहले चरण में जिले से 145 किसानों का चयन किया जाना है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शीघ्र ही चयनित किसानों के नामों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन


अभी तक बिजली से किसानों के निजी नलकूप चलते हैं। खासकर गर्मियों के दिनों में विद्युत आपूर्ति की खपत बढ़ जाती है, जिसके कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होती है। उधर, बिजली की कमी का भी रोना रोया जाता है। कई बार विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने पर फसलों को भी नुकसान पहुंचता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Tractor Chain: ट्रैक्टरों की लंबी कतारें, किसान बोले-दिल्ली दूर नहीं, हाईवे पर गुड़गुड़ाया हुक्का, जमी चौपाल

सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने और पर्याप्त बिजली मुहैया कराने के लिए सोलर पंप योजना संचालित की है। इस योजना के तहत किसानों को 2 हॉर्स पावर क्षमता से लेकर 10 हॉर्स पावर तक की क्षमता वाले नौ प्रकार के सोलर पंप मिलेंगे। किसानों को सोलर पंप की बाजार कीमत पर 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।

दो एचपी से 10 एचपी के सोलर पंप योजना में शामिल
2 एचपी का तालाब या कुएं की मुंडेर पर रखकर पानी फेंकने वाला सोलर पंप, जिसकी बाजार में कीमत 1,71,716 रुपये है। इस पर किसान को अनुदान के रूप में 63,686 रुपये मिलेंगे। 2 एचपी एसी और डीसी सबमर्सिबल पंप की बाजार कीमत 1,74,073 रुपये है। इस पर 64,816 रुपये सब्सिडी मिलेगी। बाजार में तीन एचपी एसी एवं डीसी सबमर्सिबल पंप की कीमत 2.32 लाख रुपये है। 

इस पर 88 हजार रुपये अनुदान मिलेगा। इसी प्रकार पांच एचपी एसी पंप जिसकी कीमत लगभग सवा तीन लाख रुपये है। जिस पर सवा लाख रुपये सब्सिडी मिलेगी। 7.5 एचपी एसी पंप की बाजार में कीमत 4.44 लाख रुपये है तो उस पर 1.72 लाख रुपये सब्सिडी मिलेगी। 10 एचपी एसी पंप की कीमत बाजार में साढ़े पांच लाख रुपये है तो उस पर 2.86 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी।

जनवरी में हुए थे आवेदन
सरकार की योजना के मुताबिक जनवरी में जिले के किसानों ने कृषि विभाग के पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर आवेदन किए थे। मेरठ से इस योजना में आवेदन करने वालों की संख्या काफी अधिक है। जिनका शासन स्तर से चयन किया जाना है। किसानों के लिए यह लाभकारी योजना है। कृषि विभाग के कर्मचारी किसानों के बीच पहुंचकर इसका प्रचार प्रसार कर रहे हैं। - निलेश चौरसिया, उप निदेशक कृषि मेरठ मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed