फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Family uproars throughout the day by telling son murder, later he  found with his girlfriend in Chandigarh

सिर कटी लाश का मामला: जिसकी मौत बताकर दिनभर चलता रहा हंगामा, वह चंडीगढ़ में प्रेमिका संग मिला, फिर उलझी कहानी

Thu, 14 Sep 2023 11:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Sep 2023 11:16 AM IST
सार

मेरठ जनपद के दौराला में कृषि विश्वविद्यालय-पबरसा मार्ग पर नाले में नौ सितंबर को मिले सिर और हाथ कटे शव की बुधवार को पहचान कर ली गई। जिस बेटे का शव बताकर परिजन अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा कर रहे थे वह रात को चंड़ीगढ़ में मिला तो मामला फिर उलझ गया। पढ़ें पूरी कहानी

विज्ञापन
UP: Family uproars throughout the day by telling son murder, later he  found with his girlfriend in Chandigarh
मेरठ पुलिस file photo - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के दौराला में नाले में नौ सितंबर को मिले सिर और हाथ कटे शव को लेकर बुधवार को दिनभर हंगामा चलता रहा। मुजफ्फरनगर के एक परिवार ने शव की पहचान मंसूरपुर के नोना गांव से 28 अगस्त से लापता मोंटी (24) के रूप में कर डाली।

विज्ञापन

 

शव के अंतिम संस्कार कराने को लेकर हंगामा किया और शव लेकर मुजफ्फरनगर चले गए। रात 12.30 बजे के बाद मामले में अचानक नया मोड़ आ गया। दिनभर जिस मोंटी का शव बताया जाता रहा, उस मोंटी को पुलिस ने चंडीगढ़ से देर रात प्रेमिका के साथ बरामद कर लिया। मंसूरपुर पुलिस ने बताया कि मोंटी को युवती के साथ बरामद कर लिया गया है। सीओ खतौली ने बताया कि शव दौराला वापस लाया गया है।

विज्ञापन


नौ सितंबर को सरदार पटेल कृषि विवि-पबरसा रोड पर नाले में एक शव बरामद हुआ था। शव का सिर और हाथ कटा था। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया था। दौराला पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए फेसबुक पर बनाए ग्रुपों और थानों के 1626 ग्रुप में फोटो भेजे थे। मंसूरपुर पुलिस ने फोटो देखे तो नोना गांव से लापता चल रहे मोंटी पुत्र सुरेश के परिवार वालों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: 15 लाख हाउस टैक्स बकाया, मकान सील, मेडिकल की नर्स के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म

इन आधार पर परिजनों ने की पहचान
मोंटी के भाई-बहन और परिवार वाले मोर्चरी पहुंचे तो उन्होंने शव की पहचान मोंटी के रूप में की। उन्होंने बताया कि मोंटी की गर्दन पर टैटू बना हुआ था। उसके हाथ पर माता-पिता का नाम लिखा था। शायद इस वजह से ही हत्यारों ने उसकी गर्दन और हाथ काटकर शव फेंका ताकि उसकी पहचान न हो। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मंसूरपुर पुलिस शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए सूरजकुंड श्मशान घाट ले आई। इस पर मोंटी के परिजनों ने विरोध कर दिया। कई घंटे तक हंगामा हुआ। परिजनों ने कहा कि वे अंतिम संस्कार गांव में ही कराएंगे।
 

हंगामे के बाद परिजन शव लेकर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। लेकिन देर रात मामले में आए नए मोड़ के बाद शव वापस दौराला भेज दिया गया और मोंटी को युवती के साथ चंडीगढ़ से बरामद कर लिया गया। 

मोंटी के खिलाफ दर्ज थी युवती के अपहरण की रिपोर्ट 
मोंटी के खिलाफ गांव के ही एक परिवार ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद मोंटी के परिजनों ने गांव की ही युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मोंटी का युवती से प्रेम-प्रसंग था। वह उससे मिलने के लिए 28 अगस्त की रात घर  गया था। परिजनों ने उसे पकड़कर मार दिया। हो सकता है कि युवती की भी हत्या कर दी गई हो।

चंडीगढ़ में युवती के साथ मिला मोंटी
मोंटी चंडीगढ़ में दिन में सैलून की दुकान पर काम करता था। रात को गार्ड की नौकरी करता था। भाइयों ने बताया कि रक्षा बंधन पर मोंटी 22 अगस्त को गांव आया था। 28 अगस्त की रात वह घर से गायब हो गया।
 

29 अगस्त की सुबह पांच बजे गांव की युवती के परिजनों ने बताया कि मोंटी उनकी बेटी को बाइक पर अगवा करके ले गया है। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन उसके बारे में कहीं पता नहीं चला। उसका मोबाइल तब से ही बंद आ रहा था। बुधवार देर मोंटी को युवती के साथ चंडीगढ़ से बरामद कर लिया गया।

नौ सितंबर को मिले शव की कहानी अनसुलझी
मोंटी के बरामद होने के बाद नौ सितंबर को दौराला में मिले शव की कहानी फिर  उलझ गई। सिर और हाथ कटा शव आखिर किसका है। इस बात के सिर्फ कयास ही लगाए जाते रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed