फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Family demands police to file FIR against saveral monkeys after they killed a man in baghpat

बंदरों के खिलाफ इस थाने में दर्ज होगा हत्या का मुकदमा, जानें क्या है वजह

Sat, 20 Oct 2018 07:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 20 Oct 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
UP Family demands police to file FIR against saveral monkeys after they killed a man in baghpat
बागपत न्यूज

यूपी के बागपत जिले में एक हैरतंगेज मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक परिवार ने बंदरों के झुंड पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या का आरोप लगाया है। यही नहीं परिवार ने पुलिस से बंदरों के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जानें क्या है पूरा मामला:-

विज्ञापन

 
कस्बा टीकरी निवासी 72 वर्षीय धर्मपाल पुत्र छोटा के घर में बुधवार को हवन होना था। छोटे भाई कृष्णपाल ने बताया कि धर्मपाल मकान की दीवार के नीचे बैठकर हवन के लिए लकड़ी चीर रहा था। इस दौरान दीवार पर बंदरों का झुंड बैठा था जिनमें कुछ देर बाद ही बुरी तरह लड़ाई हो गई। 
विज्ञापन


बंदरों की लड़ाई में दीवार धर्मपाल के ऊपर गिर गई। वह मलबे में दब गया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घायल धर्मपाल को मलबे से निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को लिखित में दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में एसओ चितवन कुमार ने बताया कि बंदरों ने दीवार गिरा दी। इस कारण धर्मपाल की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

@ANINewsUP
Baghpat: 70-year-old man allegedly stoned to death by some monkeys in Tikri on Oct 17. Family demands police to file FIR against monkeys; says, '50-60 monkeys came fighting when he was collecting woods for a havan outside the house. Bricks were thrown at him. He died at hospital'

Oct 20, 2018

इस संबंध में परिवार ने थाना दोघट में बंदरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर पुलिस से बंदरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस ने इसे एक हादसा बताया और कोई कार्रवाई करने की बात नहीं कहीं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वे इस मामले में उच्चाधिकारियों को शिकायत करेंगे।

 
हालांकि यूपी के कई जिलों में लोग बंदरों के आतंक से परेशान हैं। यहां बंदर ग्रामीणों की फसलों को तो नुकसान पहुंचाते ही हैं साथ ही अब रिहाईशी इलाकों में भी बंदरों को आतंक रहता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed