{"_id":"63f50113eb81f2764e02f722","slug":"up-even-after-ten-days-identity-of-girl-found-in-sack-is-not-known-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 10 दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त, बोरे में मिली थी युवती की लाश, एसपी देहात ने चस्पा कराए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 10 दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त, बोरे में मिली थी युवती की लाश, एसपी देहात ने चस्पा कराए पोस्टर
Tue, 21 Feb 2023 11:25 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:25 PM IST
सार
Meerut News : करीब 10 दिन पहले बोरे में मिली युवती की लाश की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई। वहीं एसपी देहात ने पहचान कराने के लिए पोस्टर चस्पा कराए।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जिले के खरखौदा में 10 दिन पहले बोरे में मिले युवती के शव की पुलिस आज तक शिनाख्त नहीं करा पाई है। उसके हत्यारोपी का भी पता नहीं चल पाया है। मंगलवार को एसपी देहात घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अब तक की गई कार्रवाई की जांच कर युवती की शिनाख्त का प्रयास किया।
विज्ञापन
बीती 12 फरवरी को बिजली बंबा चौकी से करीब 200 मीटर पहले मोहल्ला जमना नगर में गैस गोदाम गली के पास सुबह के समय एक बोरे में युवती का नग्न अवस्था में शव मिला था। 10 दिन बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। न ही आरोपी को गिरफ्तार हो पाया है। युवती की हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका के चलते पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। इसमें मौत का कारण सांस रुकना आया था। हालांकि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: मेरी नहीं तो किसी की न होगी साक्षी, प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को दी खौफनाक मौत, सामने आई वजह
विज्ञापन
पुलिस ने अपने क्षेत्र सहित मेरठ की विभिन्न कालोनियों व आसपास के जिलों में शव की शिनाख्त कराने के लिए पोस्टर चस्पा किए। लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे दोबारा खंगाले। आसपास के मकानों व प्रतिष्ठानों में युवती व आरोपी दोनों की पहचान कराने के लिए पोस्टर चस्पा कराए।