UP: बिजनौर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो बदमाश और एक पुलिसकर्मी हुआ घायल, नगदी, मोबाइल, अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल हुए हैं। वहीं एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। बदमाशों ने कामराजपुर में लूट को अंजाम दिया था। बदमाशों के पास से कार, नगदी, मोबाइल व अवैध हथियार बरामद किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के नांगल थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों से कर मोबाइल नगदी अवैध हथियार बरामद किए। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों ने कामराजपुर में लूट की घटना को भी अंजाम दिया था।
नांगल पुलिस को मुखबिर से क्षेत्र में संदिग्ध कार के मंडावली क्षेत्र से आने की सूचना मिली। पुलिस ने सराय आलम नहर की पुलिया पर चेकिंग के दौरान मंडावली की ओर से आ रही कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार में मौजूद बदमाशों ने कार को नहीं रोका। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। भूरिया सोत आश्रम के पास पहुंचने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिए। बचाव करते हुए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।
पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों के साथ हरियाणा सोनीपत के जिला बड़ोदा के गांव जागसी निवासी सागर उर्फ अंकित को गिरफ्तार किया है। जबकि मुठभेड़ में आरक्षी प्रवीण देशवाल भी गोली लगने से घायल हुए। पुलिस ने बदमाशों के पास से कार, दो अवैध तमंचे, पांच कारतूस के धोखे और एक जिंदा कारतूस शाहिद नगदी और अवैध चाकू बरामद किया।
मुठभेड़ में नांगल थानाध्यक्ष अशोक कुमार, एसआई योगेश कुमार, आरक्षी प्रवीण देशवाल, संजय सैनी, अजय कुमार, राजीव कुमार, अंकित कुमार शामिल रहे।
बदमाशों ने कामराजपुर में लूट की घटना को दिया था अंजाम
नांगल पुलिस ने 28 जनवरी को कामराजपुर में हुई लूट की घटना का भी खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने 28 जनवरी को अपने थाना मंडावर के गांव रायपुर निवासी छत्रपाल के साथ मिलकर गांव कामराजपुर में रेडीमेड कपड़े की दुकान से तमंचे के बल पर दुकानदार से लूट की थी। पीड़ित शकील अहमद के अनुसार बदमाशों ने करीब 14 हजार की नगदी, मोबाइल और कुछ कोट-पेंट लूट लिए थे। पीढ़ी की तैयारी पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था।